छह वर्षीय बच्चे का मिला शव, हत्या की आशंका

बिलावर गांव पेरड़ा में एक छह वर्षीय अबोध बच्चे का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:51 PM (IST)
छह वर्षीय बच्चे का मिला शव, हत्या की आशंका
छह वर्षीय बच्चे का मिला शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी, बिलावर: गांव पेरड़ा में एक छह वर्षीय अबोध बच्चे का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोमवार देर सायं सुकराला पंचायत के वार्ड 9 स्थित पेरड़ा गांव के छह वर्षीय कमल किशोर के पिता बेली राम किसी काम से बिलावर गया था, जबकि उसकी पत्नी अपने पशुओं के लिए घास काटने के लिए गई हुई थी। घास काट कर जब वह अपने घर आई तो उसने अपने 6 वर्षीय बेटे कमल किशोर की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चला। शाम होने के साथ जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ने लगा तो उसकी चिंताएं और बढ़ने लगी। इस बीच गांव के अन्य लोग उसे तलाश करने के लिए निकल पड़े। काफी तलाश करने के बाद जब लोग बेली राम के घर के पीछे की तरफ गए तो ट्रांसफार्मर के पास बच्चे का शव पड़ा मिला। अबोध बच्चे का इस तरह शव देखते ही बेली राम की पत्नी अपना आपा खो बैठी। इस दौरान माहौल शोकमय हो गया।

इस बीच वहां बेली राम भी आ गया, लेकिन वह भी अपने हंसते खेलते बच्चे का शव देखकर कुछ भी नहीं समझ पा रहा था। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना बिलावर पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक बच्चे के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे लगता है कि उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया है। इसके अलावा बच्चे के गले को किसी बड़े व्यक्ति के पजामे से बांधा गया है और बच्चे की शर्ट को बंद कर दिया गया, प्रथम दृष्टया लगता है कि उसकी हत्या की गई है।

इस बारे में थाना प्रभारी जोगिदर सिंह चिब ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी