महाराणा प्रताप को भाजपा वर्करों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भाजपा शहरी मंडल द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होनें ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर पराक्रम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। महाराणा प्रताप के युद्ध कौशल एवं पराक्रम से प्रेरित छत्रपति शिवाजी ने भी मुगलों से युद्ध कर हिदवी साम्राज्य की स्थापना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 May 2020 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 09 May 2020 11:38 PM (IST)
महाराणा प्रताप को भाजपा वर्करों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
महाराणा प्रताप को भाजपा वर्करों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, कठुआ: महाराणा प्रताप की जयंती पर भाजपा शहरी मंडल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर पराक्रम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

महाराणा प्रताप के युद्ध कौशल एवं पराक्रम से प्रेरित छत्रपति शिवाजी ने भी मुगलों से युद्ध कर हिदवी साम्राज्य की स्थापना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप महापराक्रमी योद्धा थे, उनका जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था, उन्होंने स्वाधीनता के लिए मुगलों के विरूद्ध जीवन पर्यन्त युद्ध किया। वे राजा थे, परन्तु उन्हें राज सुख की लालसा नहीं थी। उन्होंने देश के ऐसे महान पराक्रमी योद्धाओं से युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें इन योद्धाओं से प्ररेणा लेनी चाहिए और इनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद शहरी मंडल के महासचिव कुलवीर सिंह, सचिव संजीव कपूर, रजनी शर्मा, राजेंन्द्र सिंह, दवेंद्र सिंह, बबलू जसरोटियां, विक्रम सिंह, उतम चन्द सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी