जिला प्रधान बनने पर भाजपा वर्करों की सुनीं समस्या

पहाड़ी जिला प्रधान बनने के बाद कर्नल महान सिंह ने उप मंडल के पूंड ब्लक के नगाली गांव का दौरा किया और पार्टी के लिये प्रचार किया और साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना। नगाली में पहुंचने पर चेयरमैन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:22 AM (IST)
जिला प्रधान बनने पर भाजपा वर्करों की सुनीं समस्या
जिला प्रधान बनने पर भाजपा वर्करों की सुनीं समस्या

संवाद सहयोगी, बसोहली: भाजपा के पहाड़ी जिला प्रधान बनने के बाद कर्नल महान सिंह ने पूंड ब्लाक के नगाली गांव का दौरा किया और पार्टी के लिये प्रचार किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना।

नगाली में पहुंचने पर चेयरमैन बीडीसी ब्लाक धार महानुपर सुषमा करियाल, सरपंच नगाली राजेंद्र सिंह राजू, नगाली सरपंच अनंत राम, पूर्व सरपंच नगाली भगत राम, दीवान चंद, भाजपा कार्यकर्ता तेज राम, नानक चंद आदि ने उन्हें बधाई दी।

इस दौरान लोगों ने बताया कि नगाली से गोडल सड़क काफी जर्जर है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज भी किसी रोगी को बाड़ीघाट तक लाने के लिये पालकी का इंतजाम करना पड़ता है। इस दौरान गांव की अन्य समस्याओं को भी लोगों ने सुनाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी