पार्टी के साथ नए वर्करों को जोड़ने का किया आह्वान

संवाद सहयोगी बिलावर भाजपा के पहाड़ी जिला पंचायती राज सेल के जिला प्रधान रविंद्र सिंह बिलोरिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 12:41 AM (IST)
पार्टी के साथ नए वर्करों को जोड़ने का किया आह्वान
पार्टी के साथ नए वर्करों को जोड़ने का किया आह्वान

संवाद सहयोगी, बिलावर: भाजपा के पहाड़ी जिला पंचायती राज सेल के जिला प्रधान रविंद्र सिंह बिलोरिया ने धर्मकोट में बुधवार को पार्टी के सदस्यता अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो वोट बैंक की राजनीति को दरकिनार कर राष्ट्रहित की राजनीति करता है। पार्टी के लिए देश और जनहित सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू के साथ भेदभाव के सबसे बड़ा कारण अनुच्छेद 370 को हटाने के साथ साथ लद्दाख की वर्षो पुरानी माग को भी पूरा किया। उन्होंने कहा कि 370 हटने और जम्मू कश्मीर प्रशासित प्रदेश बनाने से जम्मू को अब केंद्र सरकार विकास के लिए डायरेक्ट फंडिग करेगी, इससे जम्मू में विकास चौगुनी रफ्तार से होगा। कश्मीर प्रेमी सरकार का अब अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाया जाए। इसके लिए हर बूथ पर कार्यकर्ता प्रयास करे और नये लोगों को पार्टी के साथ जोड़े । उन्होंने कहा कि 13 साल से उपर आयु वाले हर किसी को अपना कार्यकर्ता बनाये। भाजपा द्वारा चलाये गए सदस्यता अभियान के बाद संगठन को मजूबत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जुट गया है। बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पार्टी का हर पद अधिकारी को बूथ स्तरीय गतिविधियों को तेज करने के लिए काम करना चाहिए। जिसके लिए हरेक कार्यकर्ता वन बूथ टेन यूथ कमेटी को सक्रियायें। यहा धर्मकोट में भाजपा नेता ने कई युवाओं को पार्टी की सदस्यता को ग्रहण करवाया ।

chat bot
आपका साथी