सुशासन दिवस पर थामा भाजपा का दामन

भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया भाजपा ने वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 08:37 PM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 08:37 PM (IST)
सुशासन दिवस पर थामा भाजपा का दामन
सुशासन दिवस पर थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, बिलावर: भाजपा के भीष्म पितामह माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के मौके पर भाजपा की बिलावर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कई नए चेहरे को भाजपा में शामिल किया गया।

बिलावर में मंडल प्रधान सेवानिवृत डीएसपी पूर्ण चंद के नेतृत्व में नये लोगों ने अटल बिहारी वायपेयी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए भाजपा का दामन थामा। मंडल प्रधान ने कहा कि एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहें भ्रम के पर्दे को जनता की नजर से उठाने के लिए हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाये। जनता को बताए कि सीएए किसी भारतीय के खिलाफ नहीं, जिससे उसे डरने की जरूरत है। हर कार्यकर्ता विरोधियों के हौसलों को पस्त करने के लिए उतरेगी। उन्होनें कहा कि नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विरोधी दलों का महागठबंधन बन रहा है, इसलिए अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नये लोगों को भाजपा में शामिल करने का अभियान हर गांव में चलेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को लेकर आगे बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी