भाजपा ने की वीडीसी चुनाव पर चर्चा

संवाद सहयोगी हीरानगर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 12:33 AM (IST)
भाजपा ने की वीडीसी चुनाव पर चर्चा
भाजपा ने की वीडीसी चुनाव पर चर्चा

संवाद सहयोगी, हीरानगर: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को कठुआ जिले के अध्यक्ष प्रेम नाथ डोगरा की अध्यक्षता में हीरानगर कस्बे में बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रधान, मंडल प्रधान व वीडीसी (ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल) चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर अश्रि्वनी शर्मा तथा हंसराज वडयाल को मंडल की चुनाव इकाई का इंचार्ज चुना गया। पार्टी नेताओं से बात करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम नाथ डोगरा ने कहा कि 11 सितंबर से बूथ स्तर की कमेटियों के अध्यक्ष चुनने की प्रकिया शुरू हो जाएंगी। कमेटी में 18 सदस्य चुने जाएंगे, जिसमें 33 फीसद महिला सदस्य होंगी और बूथ कमेटी के अध्यक्ष आगे मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें सदस्यता अभियान के तहत कम से कम 25 सदस्य बनाने होंगे तथा एक्टिंग सदस्य होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार आगे पंचायतों के ब्लाक अध्यक्षों का चुनाव भी करवाने जा रही है जो पार्टी के आधार पर तो नहीं होगा मगर पार्टी इसके लिए उन्हीं उम्मीदवारों को उतारेगी जो अच्छी छवि वाले और लोगों में अपनी पहचान रखते हों। उन्होंने कहा कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी जिले में 75हजार के करीब सदस्य बना चुकी है और प्रकिया अभी जारी है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का लोगों ने स्वागत किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रणजीत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से लोग खुश हैं, इससे उन किसानों को लाभ पहुंचेगा जो कस्टोडियन की भूमि पर वर्षो से काबिज तो हैं लेकिन अभी तक मालिकाना हक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से काफी मजबूत हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।

बैठक में जिला संगठन मंत्री इंद्रजीत गणेश मनसोतरा एडवोकेट विजय शर्मा, चतुर सिंह एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष करण कुमार, राजेंद्र बख्शी, अश्रि्वनी कुमार, मुकेश पादा, सोमराज, नरेश शर्मा, सुनील सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी