लखनपुर से 720 लोगों ने किया राज्य में प्रवेश

संवाद सहयोगी कठुआ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से होकर विभिन्न राज्यों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 12:23 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 12:23 AM (IST)
लखनपुर से 720 लोगों ने किया राज्य में प्रवेश
लखनपुर से 720 लोगों ने किया राज्य में प्रवेश

संवाद सहयोगी, कठुआ: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से होकर विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के आने का क्रम जारी है। भारी गर्मी में अब तक हजारों की तादाद में लोग जम्मू कश्मीर में आ चुके हैं।

इतना ही नहीं, विभिन्न राज्यों से ड्यूटी ज्वाइन करने आ रहे सेना के जवानों के भी कोविड-19 के सैंपल लिए जा रहे हैं। लखनपुर में सेना के जवानों के लिए सेना ने बकायदा कैंप स्थापित किया है, जहां पर पूरी जाच पड़ताल के बाद कई औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कोविड-19 के सैंपल लिए जा रहे हैं। लखनपुर मे शनिवार देर रात आठ बजे से रविवार चार बजे तक 720 लोगों ने राज्य में प्रवेश किया। सभी 229 छोटे -बड़े वाहनों पर सवार होकर पहुंचे है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग व उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद उन्हें राज्य में प्रवेश करने दिया। करीब डेढ़ महीनों तक देश के अलग-अलग राज्यों जिलों में लॉकडाउन रहने पर वहा के प्रशासन से मंजूरी लेकर लगातार लोग जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर रहे हैं, पहले चार-पाच हजार लोगों का रोजाना आना जारी था, लेकिन अब चार-पाच सौ लोग ही जम्मू कश्मीर में आ रहे हैं। प्रशासन ने लखनपुर में स्क्रीनिंग कराने के बाद उनमें से अन्य जिलों के निवासियों को वाहनों से जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा जिला कठुआ के सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया जो की अधिकांश उत्तर प्रदेश व राजस्थान से लौटे हैं। कठुआ प्रशासन की तरफ से लखनपुर में दिन प्रतिदिन सख्ती बढ़ाई जा रही है। किसी भी व्यक्ति को बिना जाच के जम्मू कश्मीर में नहीं जाने दिया जा रहा है। बकायदा प्रशासन ने लखनपुर मे होल्डिंग भी लगा दी है कि अगर कोई परमिशन लेकर जम्मू कश्मीर में दाखिल होता है उसे मात्र 14 दिनों के लिए ही क्वारंटाइन में रखा जाएगा, अगर कोई बिना परमिशन के आता है तो उसे 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। समय-समय पर जिला प्रशासन के साथ-साथ जम्मू के उच्चाधिकारी लखनपुर का दौरा कर स्थिति का जायजा लगातार ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी