जिले में पांच पुलिस जवान कोरोना संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता कठुआ जिले में कोरोना का प्रकोप रुक नहीं रहा है। मंगलवार को पांच और नए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 12:34 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 12:34 AM (IST)
जिले में पांच पुलिस जवान कोरोना संक्रमित मिले
जिले में पांच पुलिस जवान कोरोना संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता, कठुआ: जिले में कोरोना का प्रकोप रुक नहीं रहा है। मंगलवार को पांच और नए पाजिटिव मरीज मिलने से जिला में कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 201 पहुंच गई है। जिसके चलते जिला में संक्रमितों का आंकड़ा जैसे गत 20 जून को 200 पार करने की आशंका जताई गई थी। वो हो गया है। जो कि चिता का विषय है लेकिन दूसरी ओर राहत भी है। तीन और कोरोना पाजिटिव स्वस्थ होकर घरों को लौट गए हैं। स्वस्थ होने वालों में 28 वर्षीय पवन कुमार, 50 वर्षीय रोशन लाल और 36 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शामिल है। जब कि नये कोरोना संक्रमित लोगों में पुलिस कर्मी है,जो हंडवारा कश्मीर, पांपोर सोपोर, बारामूला और छन्न रोडियां के रहने वाले हैं। छन्न रोडियां का संक्रमित पुलिस का जवान कश्मीर से लौटा था। जो सभी पुलिस टेनिग स्कूल में क्वारंटाइन थे। इसी के साथ जिला में अब कुल एक्टिव पाजिटिव मरीजों की संख्या 86 है और स्वस्थ होने वालों की 115 पहुंच गई है। हालांकि संक्रिमतों से ज्यादा अब जिला में स्वस्थ भी हैं,लेकिन उसके बाद भी जिला में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। जारी प्रकोप के बीच पिछले 11 दिन में 47 नये पाजिटिव मामले आ चुके है। सबसे राहत वाली बात ये है कि नये पाजिटिव मरीज पहले से ही क्वारंटाइन होते हैं। नये पाजिटिव मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया हालांकि, राहत की बात यह है कि तीन और कोरोना पाजिटिव स्वस्थ होर घरों को लौट गए हैं। स्वस्थ होने वालों में 28 वर्षीय पवन कुमार, 50 वर्षीय रोशन लाल और 36 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शामिल है। जबकि नये कोरोना संक्रमित लोगों में पुलिस कर्मी है, जो हंडवारा कश्मीर, पांपोर, सोपोर, बारामूला और छन्न रोडियां के रहने वाले हैं। छन्न रोडियां का संक्रमित पुलिस का जवान कश्मीर से लौटा था। जो सभी पुलिस ट्रेनिग स्कूल में क्वारंटाइन थे। इसी के साथ जिला में अब कुल एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 86 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 115 पहुंच गई है। हालांकि, संक्रमितों से ज्यादा अब जिले में स्वस्थ भी हैं, उसके बाद भी जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है।

राहत वाली बात यह है कि नये पाजिटिव मरीज पहले से ही क्वारंटाइन हैं। नये पाजिटिव मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में बढ़ते पाजिटिव मामलों के बीच भी शहर में लोग अब सामान्य गतिविधियों से जुड़े गए हैं। लोग अब कोरोना के साथ भी और बाद भी जीने की नीति पर चल रहे हैं। इसके चलते मुख्य बाजार में शाम को लोगों की काफी भीड़ होती है। अभी भी जिले में कोरोना वायरस के जारी रहने का कारण अन्य राज्यों से लौट रहे लोग हैं। जो पूरी तरह से संक्रमित राज्यों से आ रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन क्वारंटाइन करने में लगा है। वहीं बाजार में अब लोग घरों से मास्क पहन कर आते हैं, फिर भी लोगों को बचाव के लिए जारी एहतियात बरतने होंगे। जिसमें शारीरिक दूरी की पालना की शहर में जरूरत है।

chat bot
आपका साथी