पंप सेट से सिचाई कर धान की रोपाई करने में जुटे किसान

संवाद सहयोगी, हीरानगर/ बसोहली : पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने से सूखे का सामना कर रहे कुछ किसान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 04:01 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 04:06 AM (IST)
पंप सेट से सिचाई कर धान की रोपाई करने में जुटे किसान
पंप सेट से सिचाई कर धान की रोपाई करने में जुटे किसान

संवाद सहयोगी, हीरानगर/ बसोहली : पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने से सूखे का सामना कर रहे कुछ किसानों ने अब पंप सेटों से सिचाई कर रोपाई तो शुरू कर दी है, लेकिन बिजली की अघोषित कटौती की वजह से पंप सेटों को चलाने में किसानों को दिक्कत आ रही है।

हीरानगर उप मंडल के अंतर्गत धान वाले क्षेत्र में अभी तक 10 से 20 फीसद किसान ही रोपाई शुरू कर पाए हैं। अन्य किसान खेतों को तैयार कर वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अभी तक बरसात शुरू नहीं हुई, जब तक कोई अच्छी वर्षा नहीं होती, तब तक धान की रोपाई करना मुश्किल है। किसान कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, मंगलदास, मनोहर लाल व दीपक राज का कहना है कि वर्षा भी नहीं हो रही और रावी तवी नहर के सूए भी सूखे पड़े हैं, जिन किसानों ने सिचाई हेतु पंप सेट लगा रखे हैं, उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। एक तो बार-बार ग्रिड बंद हो जाते हैं। दूसरा वोल्टेज भी कम है। इससे पंप सेटों की मोटरें नहीं चलती। ऐसे में किसानों को मानसून का इंतजार करना पड़ रहा है।

उधर, बसोहली में पिछले दो दिनों में क्षेत्र में हुई बारिश किसानों के लिए फायदेमंद रहा, क्योंकि कई दिनों बाद खेतों में पानी लबालब हो गया। इस कारण किसान धान की रोपाई में जुट गए।

प्रेहता पंचायत के नायब सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि बारिश अच्छी हुई है। समय पर होने के कारण खेतों में किसान जुट गए। कोई धान की पनीरी की रोपाई में जुट गया तो कोई मक्की की फसल के लिए खेत तैयार करने में जुट गया है। सब्जियों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है। किसान बरसाती सब्जी को लगाने में जुट गए, जिनमें तोरी, घिया, लौकी, करेला, भिडी आदि शामिल हैं। गौर हो कि किसान कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे, जिसे भगवान इंद्रदेव ने सुन लिया।

chat bot
आपका साथी