भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यो का बखान ई बुक किया लांच

संवाद सहयोगी कठुआ सोमवार को लोगेट मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में ई बुक लाच किया गया जिसे भाज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यो का बखान ई बुक किया लांच
भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यो का बखान ई बुक किया लांच

संवाद सहयोगी, कठुआ: सोमवार को लोगेट मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में ई बुक लाच किया गया, जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने विमोचन किया। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने कहा कि इस बुक में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यो का विस्तृत विवरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था, अपने अपने कार्यो की बुक बनाएं जो आने वाले समय में यादगार रहने वाली है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के प्रयास से कोरोना के संकट में सभी लोगों की मदद की थी। जिसमें मजदूरों को भोजन, मोदी राशन किट, दवाइयंा घर-घर पहुंचाई गई, नगर परिषद के सहयोग से जगह-जगह सैनिटाइजेशन किया गया और एकातवास में भी विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाई गई थी। इसी प्रकार महामारी के कारण लोगों की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई गई, फेस कवर स्वयं बनाकर वितरित किए गए, इस दौरान देश में आए आíथक संकट में कार्यकर्ताओं ने पीएम केयर फंड में राशि जमा करवा कर अपनी सेवा दी थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बाहरी राज्य के लोग तो जम्मू कश्मीर में फंस गए थे, उन्हें तीन टाइम भोजन मुहैया करवाया गया। इन सब कार्यो का विवरण बुक में है। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा, हीरानगर के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, अक्षय भारती सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी