वर्षो बाद हीरानगर सेक्टर में गूंजे उल्लास के पटाखे

संवाद सहयोगी हीरानगर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के गांवों में भी उल्लास के साथ दीवाली मनाई ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 06:01 AM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 06:01 AM (IST)
वर्षो बाद हीरानगर सेक्टर में गूंजे उल्लास के पटाखे
वर्षो बाद हीरानगर सेक्टर में गूंजे उल्लास के पटाखे

संवाद सहयोगी, हीरानगर : कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के गांवों में भी उल्लास के साथ दीवाली मनाई गई। ग्रामीणों ने खूब आतिशबाजी की।

हीरानगर सेक्टर में पिछले कुछ साल में पहली बार दीवाली की रात को पाकिस्तान की तरफ गोलीबारी नहीं हुई। इस कारण लोगों ने पिछले कुछ साल में पहली बार दीवाली हर्षोल्लास के साथ मनाया। खास कर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। गोलीबारी के खौफ से रातें बंकरों के अंदर गुजारने वाले बच्चों ने बेखौफ होकर पटाखे, हवाइयां चला कर खुशी मनाई। गौरतलब है कि हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान डेढ़ साल से गोलीबारी करता आ रहा है। लोगों को रातें बंकरों के अंदर गुजारनी पड़ती हैं। जब भी कोई त्योहार आता है, पाकिस्तान सीमावर्ती गावों में गोलीबारी तेज कर देता है। लोगों को त्योहार बंकरों अंदर मनाने पड़ते हैं। पहली बार पाक रेंजरों ने शनिवार को गोलीबारी नहीं की। वहीं, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी दीवाली का पर्व हर्षोल्लास मनाया। इस दौरान सरपंच चक नथल राहुल हंस ने मनयारी पोस्ट में जाकर बीएसएफ के जवानों को दीवाली की मुबारकबाद दी।

संवाद सहयोगी, बिलावर : दीपावली का त्योहार बिलावर उप जिला में बड़ी सादगी और हर्षोल्लास से मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए जगह-जगह पर दीपोत्सव कर दीपावली का पर्व हिंदू सभ्यता के अनुसार मनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बिलावर में पाडवों द्वारा निíमत बिल्केश्वर मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया। यहा पूरे मंदिर को दीपों की रोशनी से जगमगाया गया था। दीपावली के अवसर पर लोगों ने महामारी के इस दौर को देखते हुए घरों में ही रहकर त्योहार मनाया और आतिशबाजी की।

chat bot
आपका साथी