डेमोक्रेटिक पार्टी के केंद्रीय टीम पंचायत स्तर पर विस्तार करने 16 को पहुंचेगी कठुआ

दशकों से कांग्रेस नेता के गुलाम नबी आजाद के साथ दिखने वाले नेता अब की बार डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता के रूप में कठुआ जिला की जनता से रूबरू होंगे। उनके कठुआ पहुंचने का उद्देश्य पार्टी का पंचायत स्तर पर विस्तार करना और लोगों को पार्टी का एजेंडा बताना है।

By rakesh sharmaEdited By: Publish:Fri, 14 Oct 2022 12:47 AM (IST) Updated:Fri, 14 Oct 2022 05:55 PM (IST)
डेमोक्रेटिक पार्टी के केंद्रीय टीम पंचायत स्तर पर विस्तार करने 16 को पहुंचेगी कठुआ
कठुआ पहुंचने का उद्देश्य अपनी पार्टी का पंचायत स्तर पर विस्तार करना है

कठुआ, जागरण संवाददाता : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस छोड़ चुके राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गज गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के जम्मू सेंट्रल जोन के सदस्य 16 अक्टूबर को जिला कठुआ में पहुंचेंगे। अब तक दशकों से कांग्रेस नेता के गुलाम नबी आजाद के साथ दिखने वाले नेता अब की बार डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता के रूप में कठुआ जिला की जनता से रूबरू होंगे। उनके कठुआ पहुंचने का उद्देश्य अपनी पार्टी का पंचायत स्तर पर विस्तार करना है और लोगों को पार्टी का एजेंडा बताना है।

उनके दौरे की तैयारियों में जुटे पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने वीरवार को कठुआ में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि जम्मू कश्मीर के प्रति गुलाम नबी आजाद का आगामी क्या द़ृष्टिकोण है और वे इस प्रदेश के विकास के लिए क्या दूरदर्शी सोच लेकर चल रहे हैं। इस कार्यक्रम के बाद आजाद खुद भी जिला की जनता से रूबरू होने के लिए आएंगे। उनके संबोधन को सुनने के लिए जिला की जनता पहले से ही बेताब है, क्योंकि वे यहां के लोगों में बतौर मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ मंत्री सहित कई अन्य मंत्री पदों पर रहते अपने विशेष कार्य से एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।

आगामी विस चुनाव में जनता उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री देखना चाहती है, क्योंकि उनके दो साल मुख्यमंत्री के काल को लोग आज भी याद करते हैं। ऐसे में अगर वे पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बनते हैं तो प्रदेश की कायाकल्प कर सकते हैं, उनमें ऐसा करने की क्षमता है और योग्यता है। सबसे अहम वे हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय है। पूरे प्रदेश में उनकी एक साफ छवि नेता के रूप में पहचान है। चुनाव से पहले गुलाम बनी आजाद अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी का पंचायत स्तर पर विस्तार करना चाहते हैं, उससे पहले वे अपना आगामी कार्यक्रम और प्रदेश के विकास के लिए उनके पास क्या क्या योजनाएं हैं, जनता में रखना चाहते हैं। इसी के चलते वे यहां आकर अपने समर्थकों सहित अन्यों से मिलकर उन्हें भी उनकी पार्टी का सदस्य बनने का आह्वान करने जल्द आएंगे।

पार्टी का विस्तार करने का कार्यक्रम तय

गुप्ता ने बताया कि अभी उन्होंने जम्मू कश्मीर में छह जोन के आधार पर पार्टी का विस्तार करने का कार्यक्रम तय किया है। इसमें तीन जम्मू संभाग और तीन कश्मीर में बनाए हैं। इसमें एक जोन में कठुआ, जम्मू, सांबा और ऊधमपुर को शामिल किया गया है। इसमें जम्मू के पूर्व मुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व विधायक बलवान सिंह, डा. मनोहर लाल शर्मा, राजेंद्र सिंह चिब, विनोद मिश्रा, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता जैसे नेताओं को उसका सदस्य बनाया गया है जो जम्मू के चार जिलों में पार्टी के प्रचार, प्रसार में अहम भूमिका निभाऐंगे। पत्रकारवार्ता में अराधना अंडोत्रा, एडवोकेट अजात शत्रु शर्मा, जुगल किशोर बाली, एसपी चंदेल, अनिल भारद्वाज सहित अन्य नेता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी