पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा में शामिल करने की माग

संवाद सहयोगी कठुआ जम्मू कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा में शामिल करने की माग सर्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 10:02 PM (IST)
पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा में शामिल करने की माग
पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा में शामिल करने की माग

संवाद सहयोगी, कठुआ: जम्मू कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा में शामिल करने की माग सर्व धर्म सेवा समिति की है।

पत्रकारों से बातचीत में सर्व धर्म सेवा समिति के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि युवाओं में पंजाबी भाषा को शामिल नहीं करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होनें कहा कि जम्मू कश्मीर में आधिकारिक भाषाओं की सूची में पंजाबी को शामिल नहीं किया गया, जिसका विरोध करते है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाज के सभी वर्गो से समर्थन के बावजूद केंद्र ने माग को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और किसी भी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज उठाना हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील करते है कि इस माग को पूरा किया जाए, नहीं तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पडे़गा।

chat bot
आपका साथी