श्मशानघाटों की भूमि भी राजस्व रिकॉर्ड में हो दर्ज

संवाद सहयोगी, बिलावर : सोशल ग्रुप बिलावर ने श्मशान घाटों की भूमि पर लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Oct 2018 09:09 AM (IST) Updated:Tue, 02 Oct 2018 09:09 AM (IST)
श्मशानघाटों की भूमि भी राजस्व रिकॉर्ड में हो दर्ज
श्मशानघाटों की भूमि भी राजस्व रिकॉर्ड में हो दर्ज

संवाद सहयोगी, बिलावर : सोशल ग्रुप बिलावर ने श्मशान घाटों की भूमि पर लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों पर गहरी चिंता जताते हुए राजस्व विभाग से इस भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि लोग श्मशानघाटों की भूमि को कब्जा रहे हैं इसलिए जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर ऐसे कब्जों को हटाए। कटासनी मंदिर फिंतर में आयोजित बैठक के दौरान ग्रुप के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने बिलावर, रामकोट और मल्हार तहसीलों में श्मशानघाटों की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि श्मशानघाटों की राजस्व रिकार्ड में कोई एंट्री न होने से जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों की नजर है। यहा तक कि कई जगहों पर घाटों पर भी अवैध कब्जे हो रहे है। बिलावर उपमंडल की तीनों तहसीलों के श्मशान घाटों की एंट्री करने की माग को लेकर एडीसी बिलावर को सोशल ग्रुप के कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपेंगे ताकि श्मशान घाटों को बचाया जा सके। बैठक में संजीव गुप्ता, सुदेश पुरोहित, राकी मेहरा, रणधीर सिंह, चंद्र भूषण, यशपाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी