Coronavirus Alert: लखनपुर में 103 मिले पाजिटिव, 78 अन्य राज्यों के होने पर लौटाये वापस

राज्यों के पॉजिटिव पाये गए यात्रियों को प्रदेश में इंट्री नहीं दी गई उन्हें वापस लौटा दिया गया।वहीं रेलवे स्टेशन कठुआ में 370 के किए गए टेस्ट में 4 यात्री पॉजिटिव पाये गए है। जिला में लखनपुर सहित अन्य क्षेत्र मेंं रविवार कुल 7019 के रैपिड टेस्ट किए गए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:23 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:26 AM (IST)
Coronavirus Alert: लखनपुर में 103 मिले पाजिटिव, 78 अन्य राज्यों के होने पर लौटाये वापस
सीएचसी बिलावर में 54 में से 1 और बसोहली में 175 में से 4 पॉजिटिव पाये गए।

कठुआ, जागरण संवाददाता: प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार लखनपुर में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोरोना टेस्ट किए जाने के क्रम में रविवार कुल 6050 का रैपिड टेस्ट किया गया। जिसमें 103 पॉजिटिव पाये गए।जिसमें से 78 अन्य राज्यों के निवासी थे। इसके अलावा 4 कठुआ जिला और और 21 अन्य प्रदेश के जिलों के निवासी थे।पाजिटिव पाये गए सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

जब कि अन्य राज्यों के पॉजिटिव पाये गए यात्रियों को प्रदेश में इंट्री नहीं दी गई, उन्हें वापस लौटा दिया गया।वहीं रेलवे स्टेशन कठुआ में 370 के किए गए टेस्ट में 4 यात्री पॉजिटिव पाये गए है। जिला में लखनपुर सहित अन्य क्षेत्र मेंं रविवार कुल 7019 के रैपिड टेस्ट किए गए।इसमें हीरानगर सीएचसी में किए गए 142 टेस्ट में 7 पॉजिटिव पाये गये।सीएचसी बिलावर में 54 में से 1 और बसोहली में 175 में से 4 पॉजिटिव पाये गए।

एक दिन में रिकॉर्ड 51 नये कोरोना पाजिटिव मामले मिले

जिला में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। रविवार जिला में एक दिन में रिकॉर्ड 51 नये पॉजिटिव मामले आए। जिसमें 16 पाजिटिव अन्य राज्यों के थे और 35 स्थानीय जिला के निवासी है। हालांकि इसके साथ पहले से संक्रमित 24 स्वस्थ भी हुए हैं।जो कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी राहत भी है,लेकिन अब संक्रमितों की संख्या स्वस्थ होने वालों से कहीं तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी कारण जिला में अब पॉजिटिवों की संख्य 270 पहुंच गई है। बीतें चार दिनोंं में 100 से ज्यादा नये संक्रमित हुए हैं। उधर कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच भी लोग इस महामारी से अभी भी बैखौफ हैं। बाजार में लोग पहले की तरह ही आ जा रहे हैं। जब कि सरकार ने स्कूल बंद करने के साथ साथ जारी परीक्षाएं भी रद कर दी हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर बिना काम के घूमने वालों की कमी अभी भी नहीं हुई है। ऐसे में समुदाय में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा लगातार बना है। यात्री बसों में भी लोग अभी भी पहले की तरह सफर कर रहे हैं। बाजार में खरीदारी के लिए भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।सिर्फ रात को कर्फ्यू लगाकर कोराेना संक्रमण पर काबू पाने के प्रयास हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी