खेल खेल में देसी बंदूक चलने से बच्ची की मौत

संवाद सहयोगी, बिलावर : बिलावर थाना अंतर्गत पड़ते सुलाडी क्षेत्र में सोमवार रात को खेल खेल में चली गोल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 09:30 PM (IST)
खेल खेल में देसी बंदूक चलने से बच्ची की मौत
खेल खेल में देसी बंदूक चलने से बच्ची की मौत

संवाद सहयोगी, बिलावर : बिलावर थाना अंतर्गत पड़ते सुलाडी क्षेत्र में सोमवार रात को खेल खेल में चली गोली से चार साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई, जिसने उपचार समय राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में दम तोड़ दिया। बिलावर पुलिस ने इस संबंध में मानसिक रोगी मृतका के चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर देसी बंदूक को जब्त कर लिया है।

सुलाडी में चार साल की मासूम गुंजन देवी पुत्री कुलदीप सिंह और उसका ताऊ के लड़के सौरभ सिंह पुत्र देसराज जोकि मानसिक रोगी है। बंदूक के साथ खेल रहे थे कि अचानक घर वालों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। यहा उन्होंने देखा कि गुंजन गन शॉट से लहुलुहान पड़ी है। उसे बिलावर स्थित उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया। यहा मंगलवार को गुंजन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी