बेलगाम महंगाई पर लगाम लगाने पर केंद्र सरकार विफल

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को महंगाई के विरोध में चड़वाल में जिला यूथ काग्रेस के अध्यक्ष रोमी शर्मा की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर प्याज आलू और गैस सिलेंडर रखकर नाराजगी जताई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:25 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 01:25 AM (IST)
बेलगाम महंगाई पर लगाम लगाने पर केंद्र सरकार विफल
बेलगाम महंगाई पर लगाम लगाने पर केंद्र सरकार विफल

संवाद सहयोगी चड़वाल : पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को महंगाई के विरोध में चड़वाल में जिला यूथ काग्रेस के अध्यक्ष रोमी शर्मा की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर प्याज, आलू और गैस सिलेंडर रखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेलगाम हो रही महंगाई पर लगाम लगाने में विफल रही है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के करण महंगाई बढ़ती जा रही है। प्याज, आलू और सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले बहुत बड़े-बड़े वादे करती थी। पर अभी महंगाई आसमान को छू रही है। अब वो नेता कहा है जब यूपीए की सरकार थी तो सड़कों पर उतर कर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। आज वह नेता कहा छुप कर बैठ गए हैं अभी उनको महंगाई नजर नहीं आ रही। एक आम आदमी के लिए खाने पीने की चीजों से लेकर रोटी पकाने के लिए गैस भी लेना मुश्किल हो गया है। पिछले महीने भी गैस के दाम बढ़े थे और इस महीने भी दो बार गैस के दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि बेलगाम महंगाई पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार पूरी तरफ विफल साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए तो यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन और तेज होंगे। इसके लिए खुद मोदी सरकार जिम्मेदार होगी। प्रदर्शन मे गोपाल दास, संजीव शर्मा, अजीत शर्मा, सेंटी वर्मा, दीपक शर्मा,साहिल शर्मा, अजय सिंह महेंद्र पाल, आदि थे

chat bot
आपका साथी