भूस्खलन से बनी-बसोहली मार्ग नौ घंटे रहा बंद

संवाद सूत्र बनी बनी-बसोहली मार्ग वीरवार को बंद होने से करीब दो दर्जन वाहन मार्ग पर खड़े रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 05:53 PM (IST)
भूस्खलन से बनी-बसोहली मार्ग नौ घंटे रहा बंद
भूस्खलन से बनी-बसोहली मार्ग नौ घंटे रहा बंद

संवाद सूत्र, बनी : बनी-बसोहली मार्ग वीरवार को बंद होने से करीब दो दर्जन वाहन मार्ग पर खड़े रहे। सुबह पांच बजे बनी से निकली गाड़िया जिनमें इलेक्शन की मीटिंग केलिए जा रहे कर्मचारी भी शामिल थे जैसे ही सत्तासर में पहुंचे तो एक बहुत बढ़ा भूस्खलन हुआ। सुबह सुबह ठंड थी जिस कारण कर्मचारियों और दूसरे लोगों ने सड़क केकिनारे आग जलाकर आग का सहारा लिया और प्रशासन को सूचित किया।

जानकारी मिलते ही एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने तहसीलदार को मौकेपर जाने केलिए कहा तहसीलदार बनी रमेश कुमार भी वहा पर पहुंचे इतने में ग्रेफ की मशीनें भी वहा पर पहुंच गईं। भूस्खलन इतना ज्यादा था कि तीन मशीनें लगने के बाद भी 9 घटे बंद रहने केबाद मार्ग को यातायात केलिए खोला गया दोनों तरफ से गाड़िया खड़ी रहीं जिनमें बनी से जम्मू और जम्मू से बनी आने वाली बसें भी शामिल थीं। तहसीलदार बनी रमेश कुमार ने ग्रेफ विभाग को निर्देश जारी किए हैं कि इलेक्शन को देखते हुए रात और दिन मार्ग खुला रहना चाहिए ताकि बनी से कठुआ और कठुआ से बनी आने वाले पुलिस कर्मचारी केअलावा सिविल कर्मचारी भी आसानी से पहुंच सकें।

chat bot
आपका साथी