भाजपाई बोले- आज जम्मू तरक्की की राह पर

संवाद सहयोगी बिलावर उप जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विलय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:11 AM (IST)
भाजपाई बोले- आज जम्मू तरक्की की राह पर
भाजपाई बोले- आज जम्मू तरक्की की राह पर

संवाद सहयोगी, बिलावर: उप जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विलय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने तिरंगा झडा फहराकर विलय दिवस मनाया।

फिंतर में सोमवार को विलय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत में विलय कर महाराजा हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर के नए इतिहास को लिखा था जो कि अखंड भारत का साक्षी है। जम्मू कश्मीर के भारत में विलय को नकारने वाले लोग सस्ती राजनीति कर रहे हैं। कश्मीर केंद्रित अपनी राजनीति की दुकान चलाने वाले लोग जनता को सिर्फ वोट बैंक की खातिर मूर्ख बनाने का काम कर रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्पमाला अíपत कर उन्हें याद करते हुए कहा कि महाराजा के दूरदर्शी और दूरगामी निर्णय का नतीजा है कि आज जम्मू विकास और तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। जो लोग आज तिरंगा झडा ना उठाने की बात कर रहे हैं वे असलियत में अपनी सियासी जमीन खो चुके हैं। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण, जिला उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, जिला सचिव संजीत शर्मा, भाजपा पंचायती राज सैल के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिलोरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

उधर, संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवारा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस के बिलावर कैंप के सहायक कमाडेंट रविचंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष चरणदास गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्र भूषण गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के महामंत्री अंग्रेज सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता शर्मा ने तिरंगा झडा फहराने के बाद शहीद परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया और विलय दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाला। वहीं भारतीय विद्या मंदिर माडली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच मांडली पंचायत के कैप्टन ओम प्रकाश ने कहा कि 26 अक्टूबर को महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का भारत विलय के कागज पर दस्तखत किए थे, जिसके बाद जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया था। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरज शर्मा और विद्यालय प्रबंधन समिति के चरणदास ने विजय दिवस के उपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सर संघ चालक हरि सिंह मुख्य तौर पर शामिल हुए, जबकि सेवानिवृत्त शिक्षाविद्य यशपाल मनसोत्रा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे। बग्गन ब्लॉक में सरपंच सुरेंद्र सिंह ने विलय दिवस कार्यक्रम में महाराजा हरि सिंह को याद करते हुए विलय दिवस के उपर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी