भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटे तिरंगा

संवाद सहयोगी बसोहली भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान परवेज रजा ने ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:30 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:18 AM (IST)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटे तिरंगा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटे तिरंगा

संवाद सहयोगी, बसोहली: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रधान परवेज रजा ने तिरंगा फहराया और लोगों को धारा 370 के हटने एवं 35ए के समाप्त होने पर जानकारी दी। कस्बे के टाउन हाल के पास की मार्केट में उन्होंने लोगों में तिरंगा ध्वज वितरित करते हुए बताया कि इसी तिरंगे को लेकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया। वे चाहते थे कि अगर जम्मू कश्मीर भारत का अंग है तो एक देश में दो निशान और दो संविधान क्यों। उन्होंने इसी को लेकर परमिट सिस्टम को समाप्त करने के लिये बलिदान दिया जो व्यर्थ नहीं गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्ट 2 की सरकार के बनते ही आज के दिन इसे संविधान के दायरे में समाप्त किया गया। हमें फक्र है कि इसके चले जाने से विकास होने लगा है।

chat bot
आपका साथी