भव्य नगर कीर्तन से गुरुमय हुआ शहर

जागरण संवाददाता, कठुआ : पहली पातशाही के प्रकट दिवस पर बुधवार शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 06:53 PM (IST)
भव्य नगर कीर्तन से गुरुमय हुआ शहर
भव्य नगर कीर्तन से गुरुमय हुआ शहर

जागरण संवाददाता, कठुआ : पहली पातशाही के प्रकट दिवस पर बुधवार शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सावनचक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख संगत ने भाग लेकर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इसके अलावा युवाओं ने नगर कीर्तन मार्ग को साफ करने के अलावा संगत एवं नगर कीर्तन की सेवा करके गुरु के प्रति अपनी आस्था जताई। सुबह 11 बजे बैंडबाजे के साथ सावनचक गुरुद्वारा कलगीधर से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के पारलीवंड, नया व पुराना बस अड्डा, जराई चौक से होता हुआ मुखर्जी चौक स्थित जिला गुरुद्वारा तक पहुंचा। जहां पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। कमेटी द्वारा नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए चायपान के अलावा लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। पांच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में एक सुंदर सजे हुए वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी के रूप में सजाया गया। इसके साथ-साथ महिला संगत गुरु की महिमा का गुणगान करती चल रही थी। वहीं रागी जत्थों द्वारा गुरु की महिमा से शहर का माहौल

गुरुमय हो गया। उसके पीछे संगत का अपार समूह गुरु के प्रति अपनी आस्था का परिचय दे रहा था। इसी बीच जगह-जगह युवाओं की

गतका पार्टी ने हैरतंगेज करतब दिखाकर अपने साहस का परिचय दिया। लड़कियों ने भी गतका में भाग लेकर अपने करतब दिखाए। नगर कीर्तन के मार्ग पर जगह-जगह संगत के लिए फल व चायपान आदि के स्टाल लगाकर श्रद्धालु सेवा कर रहे थे। उमड़ी भीड़ को दखते हुए जिला पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिसमें एसएसपी श्रीधर पाटिल, एएसपी नासिर खान, डीएसपी निखिल रसगोत्रा के अलावा जिला प्रशासन से एसीआर जितेंद्र मिश्रा नगर कीर्तन के साथ चलकर सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधों को देख रहे थे। करीब पांच घंटे तक जारी नगर कीर्तन के दर्शन पाने के लिए जगह-जगह लोग खड़े रहे। जिससे पूरा शहर गुरु महिमा से निहाल रहा।

chat bot
आपका साथी