बारिश से बिलावर में पारा पाच से छह डिग्री रहा

संवाद सहयोगी, बिलावर : पिछले दो दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने आम जन जीवन को बूरी तरह प्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 08:10 PM (IST)
बारिश से बिलावर में पारा पाच से छह डिग्री रहा
बारिश से बिलावर में पारा पाच से छह डिग्री रहा

संवाद सहयोगी, बिलावर : पिछले दो दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने आम जन जीवन को बूरी तरह प्रभावित कर रखा है। बारिश से कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जबकि जीरों विजीविलटी होने से दिन के उजाले में भी वाहन चालक हैडलाइटें जलाकर चलने के लिए मजबूर थे। बारिश और पहाड़ों पर हुई दो से तीन फुट ताजा बर्फबारी से एक बार फिर ठंड में वृद्धि हुई है। मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण बिलावर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वीरवार को बिलावर में पूरा दिन बारिश से जन जीवन बूरी तरह प्रभावित रहा। इससे बिलावर सुकराला रोड पर किचड़ जमा होने से कई यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जबकि मल्हार, किंडली देरी गला और पलाई को चलने पर सूमो सर्विस भी पूरा दिन नहीं चली। इससे बाजारों में सन्नाटा तो दफ्तरों में भी लोगों की आवाजाही कम ही देखीं गई। जबकि मौसम के बदले मिजाज से लोगों के यहा चल रहे कई समारोह, कार्यक्त्रम भी प्रभावित हुए। बारिश से तापमान में गिरावट आई। यहा बिलावर में पारा पाच से छह डिग्री रहा है।

उपजिला की पहाड़ी तहसील लोहाई मल्हार तहसील के उपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मल्हार की पहाड़ियों पर दो से तीन फुट तक ताजा बर्फबारी हुई है। ठंड से बचने के लिए लोग या तो घरों में दुबके रहे या फिर जगह जगह आग का सहारा लेते देखे गए।

chat bot
आपका साथी