केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाकर जताई नाराजगी

प्रदर्शन में शामिल मनोहर लाल डोगरा व एस के भंडारी ने आरोप लगाया कि जनता और ट्रांसपोर्टरों की जारी हड़ताल पर चुने गए जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 01:08 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 01:08 AM (IST)
केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाकर जताई नाराजगी
केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाकर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता,कठुआ : जम्मू-कठुआ रूट पर प्रतिदिन दौड़ने वाली बसों की हड़ताल से आम लोगों को हो रही परेशानी के लिए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। शुक्रवार शहर के बस अड्डे पर वाहन चालकों ने राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मे केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का पुतला जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन कर रहे आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पांच दिन से जारी हड़ताल के कारण एक तो ट्रांसपोर्टरों को नुकसान हो रहा है, वहीं आम लोग भी बस सेवा से वंचित हैं। प्रदर्शन में शामिल मनोहर लाल डोगरा व एसके भंडारी ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टरों की जारी हड़ताल पर चुने गए जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इससे आम लोग भी परेशान हैं। ऐसे में चुने गए प्रतिनिधियों को इसका संज्ञान लेकर खुद आगे आना चाहिए,लेकिन दुख की बात है कि कोई भी अभी तक समाधान निकालने के प्रयास नहीं हुए। सिर्फ केंद्रीय मंत्री ने टोल बंद कराने का बयान तो जारी किया,लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मंत्री को बकायदा टोल प्लाजा बंद करने के आदेश जारी करवाना चाहिए। अगर ऐसा ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में जनता की परेशानियों मे इजाफा होगा और ट्रांसपोर्टरों का भी घाटा बढ़ता जाएगा। हड़ताल से दैनिक यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ अन्य व्यापारियों को भी नुकसान होने लगा है। लोगों का आवागमन कम हो गया है। हर कोई परेशान हैं। इतनी बड़ी समस्या के जल्द समाधान की बजाय प्रतिनिधि गंभीर नहीं है।

chat bot
आपका साथी