नियम तोड़ने पर 30 वाहन जब्त

जागरण संवाददाता, कठुआ : मोटर वाहन और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने सख्ती कर दी है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 07:51 AM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 07:51 AM (IST)
नियम तोड़ने पर 30 वाहन जब्त
नियम तोड़ने पर 30 वाहन जब्त

जागरण संवाददाता, कठुआ : मोटर वाहन और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। शनिवार को शहर में नियमों का उल्लंघन करने पर जहां 228 वाहनों चालकों के चालान काटे तो वहीं 30 वाहनों को जब्त भी कर लिया। जिला पुलिस ने शनिवार को जिलाभर में यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान शुरू कियौ। अभियान के पहले दिन ही पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या दोपहिया वाहन चालकों की रही।

एसएसपी कठुआ श्रीधर पाटिल के निर्देश पर लखनपुर में विशेष अभियान की देखरेख डीएसपी गौरव महाजन ने की। टोल प्लाजा के पास विशेष नाका लगाकर लखनपुर में 48 वाहन चालकों का चालान किया, जबकि दो वाहन जब्त भी किए गए।

इसी बीच शहर के कई स्थानों पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह व महिला पुलिस थाना प्रभारी कीर्ती शर्मा के नेतृत्व जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसमें रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर चालान किए। बिना दस्तावेज के वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त किए। इस तरह के अभियान जिला के अन्य थानों के अंतर्गत क्षेत्र में भी चलाए गए।

chat bot
आपका साथी