आठ बसों में 200 कश्मीरी नागरिक पाकिस्तान से प्रदेश लौटे

लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों और विदेशों में फंसे नागरिकों का प्रदेश लौटने का क्रम जारी रहा। चौबीस घंटे में कुल 871 लोग लखनपुर के रास्ते लौटे हैं जिनमें पाकिस्तान में रह रहे 200 कश्मीरी नागरिक आठ बसों में सवार होकर प्रदेश आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 05:33 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:15 AM (IST)
आठ बसों में 200 कश्मीरी नागरिक पाकिस्तान से प्रदेश लौटे
आठ बसों में 200 कश्मीरी नागरिक पाकिस्तान से प्रदेश लौटे

जागरण संवाददाता, कठुआ : लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों और विदेशों में फंसे नागरिकों का प्रदेश लौटने का क्रम जारी रहा। चौबीस घंटे में कुल 871 लोग लखनपुर के रास्ते लौटे हैं, जिनमें पाकिस्तान में रह रहे 200 कश्मीरी नागरिक आठ बसों में सवार होकर प्रदेश आए हैं। पाकिस्तान से इन लोगों की वतन वापसी अटारी बार्डर के रास्ते से हुई है।

वीरवार रात 8 बजे से शुक्रवार रात 8 बजे तक 24 घटों में 296 वाहनों में सवार होकर 871 लोग वापस आए हैं। इन लोगों में 200 सिर्फ पाकिस्तान से आने कश्मीरी नागरिक थे। इनका लखनपुर में कोई स्वास्थ्य जाच नहीं हुआ। उन्हें सीधे कश्मीर भेजा गया। अन्य राज्यों से लौटे नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई। कठुआ के नागरिकों का सैंपल भी लिया गया और बाकी अन्य जिले के लोगों को सांबा जिले के ठंडी खूई क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। वहां से उन्हें गृह जिलों में भेजा जाएगा। लौटने वालों में सिर्फ कठुआ जिले के 116, साबा जिले के 115, राजौरी व पुंछ के 22 जम्मू के 287, डोडा जिले के 7, ऊधमपुर के 14, रियासी के 11, कश्मीर के 304, किश्तवाड़ के 2 और रामबन जिला के 9 नागरिकों के अलावा कारगिल के 3 लोग शामिल थे।

अब तक कठुआ जिले में स्वास्थ्य कुल 30571 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले चुका है। जबकि जिला में शुक्रवार 370 लोगों के अलग-अलग जगह बनाए गए सेंटर में सैंपल लिए गए। जिले में अभी 554 लोग प्रशासनिक एवं 1564 लोग होम क्वारंटाइन हैं।

chat bot
आपका साथी