मां वैष्णो दरबार जा रहे भक्तों का बाबा बर्फानी सेवा मंडल ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, कठुआ : डॉ. हेडगेवार योग परिवार मोगा के गुरु गोपाल कृष्ण और उनके साथ मां वैष्णो के दर्श

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 01:01 AM (IST)
मां वैष्णो दरबार जा रहे भक्तों का बाबा बर्फानी सेवा मंडल ने किया स्वागत
मां वैष्णो दरबार जा रहे भक्तों का बाबा बर्फानी सेवा मंडल ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, कठुआ : डॉ. हेडगेवार योग परिवार मोगा के गुरु गोपाल कृष्ण और उनके साथ मां वैष्णो के दर्शनों के लिए जा रहे 65 सदस्यों का बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा छन्न रोड़ियां ने स्वागत किया। पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, मंडल के प्रधान चंद्रशेखर सूद, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र बेटा, प्रदीप कुमार, संजय नूरिया, यशपाल सिंह, प्रवीण भगत आदि ने सदस्यों का स्वागत किया, जिसके बाद सदस्यों ने यहां लंगर भी ग्रहण किया।

सुभाष गुप्ता ने कहा कि पिछले 16 वर्ष से लगातार यहां बाबा बर्फानी और मां के भक्तों के लिए लंगर लगाया जाता है, जिसमें चौबीस घंटे नि:शुल्क लंगर की सुविधा भक्तों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस लंगर स्थल से भक्तों को काफी लाभ होता है। वहीं, टीम ने लंगर सेवकों के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से भक्ति का जज्बा साफ दिखता है।

बता दें कि हर वर्ष इसी स्थल पर बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने से पूर्व लंगर लगाया जाता है, जिसमें मां वैष्णो के भक्तों के लिए भी लंगर की सुविधा दी जाती है।

chat bot
आपका साथी