स्कार्पियो पुल से नीचे गिरी, हादसे में चार घायल

संवाद सहयोगी, कठुआ : जम्मू पठानकोट राजमार्ग पर सहार खड्ड पुल पर एक स्कार्पियो व बाइक की टक्कर में चा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 01:00 AM (IST)
स्कार्पियो पुल से नीचे गिरी, हादसे में चार घायल
स्कार्पियो पुल से नीचे गिरी, हादसे में चार घायल

संवाद सहयोगी, कठुआ : जम्मू पठानकोट राजमार्ग पर सहार खड्ड पुल पर एक स्कार्पियो व बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि स्कार्पियो सवार पति-पत्नी व उनकी बेटी को ज्यादा चोटें नहीं आई, लेकिन बाइक सवार युवक को बाजू व पांव में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान स्कार्पियो सवार अश्विनी कुमार, पत्‍‌नी निशा शर्मा और बेटी अंजली शर्मा सभी निवासी आरएसपुरा जम्मू के रूप मे हुई है। बाइक सवार की पहचान अमित शर्मा पुत्र लाल चंद निवासी बनियाड़ी हीरानगर के रूप में हुई है।

हादसा शनिवार दोपहर बाद पेश आया। स्कार्पियो जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही थी कि अचानक बाइक के साथ टकराने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो पुल के नीचे जा गिरी। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, तीनों सवार बच गए।

वहीं, पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले भी बीते माह एक कार सहार खड्ड से नीचे जा गिरी थी। जिसमें दो लोग घायल हुए थे।

chat bot
आपका साथी