अधिकार विकास कार्य में रोड़ा न बनें: जीवनलाल

संवाद सहयोगी, बिलावर : बनी विधानसभा की पंचायतों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए विधायक जीवन लाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 11:37 AM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 11:37 AM (IST)
अधिकार विकास कार्य में रोड़ा न बनें: जीवनलाल
अधिकार विकास कार्य में रोड़ा न बनें: जीवनलाल

संवाद सहयोगी, बिलावर :

बनी विधानसभा की पंचायतों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए विधायक जीवन लाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। इसमें लोगों ने बिजली, पानी, रोड संबंधी समस्याओं से विधायक को रूबरू कराया।

विधायक जीवन लाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कहा कि विभाग विकास कार्यो में रोड़ा बनने के बजाय लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। जो अधिकारी जनसेवक के बजाय तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। उनकी शिकायत ग्रामीण उनसे करें। उन्होंने कई विकास योजनाओं के लिए अपने सीडीएफ से फंड देने की घोषणा की।

जनता दरबार में उन्होंने बीडीओ डुग्गैनी को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत लोगों के बकाया देने के लिए प्रयास करें। जनता दरबार में जनता ने भी समस्याओं का पिटारा खोला। गोडू फ्लाल स्वास्थ केंद्र में डॉक्टरों के रिक्त पदों से लोगों को होने वाली परेशानी से विधायक को अवगत कराया। स्थानीय मुंशी राम ने उज्ज दरिया में जेकपीसीसी द्वारा बनाए जा रहे पुल के वर्षो से अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की माग की। उन्होंने कहा कि हर साल कोई न कोई उज्ज दरिया को पार करते हुए बाढ़ की भेंट चढ़कर मौत का ग्रास बनता है। इसलिए वह पुल के रुके निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराएं। लोगों ने रोड के निर्माण को और तेज कर पक्की करने की माग की।

दरबार में एसडीएम राजेश कुमार बसोत्रा , तहसीलदार मुहम्मद फ ारूख खान, बीडीओ संदीप दूबे, बीडीओ डुग्गैनी नजीर अहमद शेख के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी