पांच वर्ष बाद चांदी जैसी चमकीं धार महानपुर की पहाडि़यां

संवाद सहयोगी, बसोहली : पर्यटन गांव धार महानपुर में पिछले पांच वर्ष के बाद देर रात को बर्फबारी हुई। स

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 12:30 AM (IST)
पांच वर्ष बाद चांदी जैसी चमकीं धार महानपुर की पहाडि़यां
पांच वर्ष बाद चांदी जैसी चमकीं धार महानपुर की पहाडि़यां

संवाद सहयोगी, बसोहली : पर्यटन गांव धार महानपुर में पिछले पांच वर्ष के बाद देर रात को बर्फबारी हुई। सुबह जब लोग उठे तो सारा क्षेत्र चांदी की तरह चमक रहा था। धार महानपुर की सड़क पर कई वर्ष बाद सुचेरा से लेकर धार महानपुर तक नगाली, गोडल, सियालग, कोट, पेपड़ी, करडोह, भीकड़, लियूंडी, हल, रीढ़ी, रमकेरा, बाड़ीघाट, पलारा, जगना, फरोलु, खोलियां तलाइयां, खुडकीघाट आदि जगहों पर बर्फबारी ह़ुई। कुछ युवा बर्फ में फोटो खिंचवाने में मस्त हो गए तो कुछ बर्फ के साथ अठखेलियां करने लगे। नई पीढ़ी बर्फ गिरने से बहुत खुश हुई। हालांकि बर्फबारी अपने साथ कई प्रकार की परेशानियां भी लेकर आई। टंकियों में जमा पानी जम गया है। बिजली आपूर्ति चरमरा कर रह गई। पेयजल आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा। बर्फ गिरने से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे वाहन चलाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के युवा जो कल तक डलहौजी में बर्फ का नजारा देखने के लिए जा रहे थे, उन्होंने आज मोटरसाइकिलों पर सवार होकर धार महानपुर की ओर रुख किया।

chat bot
आपका साथी