मेगा किसान मेला 13 को

संवाद सहयोगी, बिलावर : किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग द्वारा 13 दिंसबर को संगेड़ के खेल म

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 11:54 PM (IST)
मेगा किसान मेला 13 को

संवाद सहयोगी, बिलावर :

किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग द्वारा 13 दिंसबर को संगेड़ के खेल मैदान में मेगा किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। इसकी सफलता को लेकर भाजपा द्वारा अभियान चलाकर कडेत्र और लाडी में बैठकें की गई। इसमें अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। किसान मेले में शामिल होने के लिए मंडल प्रधान कैप्टन ओम प्रकाश ने लाडी और कडेत्र में किसानों के साथ बैठकें की ।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और जम्मू-कश्मीर किसान सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब के प्रयासों से बिलावर सब डिवीजन में इतने बडे़ स्तर का किसान मेला आयोजित हो रहा है। यहा 17 बड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए विशाल किसान मेले में बंदरों से फसल को बचाने के भी उपाय बताए जाएंगे। किसानों के लिए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता भी इस मेले को सफ ल बनाने का प्रयास करें। गाव-गाव में जाकर किसानों को जागरूक करें और मेले में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। बैठक में भाजपा पहाड़ी जिला मंत्री अमरीक सिंह ,भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरी सरन उनके साथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी