शहीद-ए-आजम के जन्मदिवस पर निकाली रैली

संवाद सहयोगी, कठुआ : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर शहीद देशभक्त यादगार समिति द्वारा शहीद भगत सि

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 01:01 AM (IST)
शहीद-ए-आजम के जन्मदिवस पर निकाली रैली

संवाद सहयोगी, कठुआ : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर शहीद देशभक्त यादगार समिति द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर शहीद-ए-आजम को शत-शत नमन किया। इससे पूर्व स्कूली विद्यार्थियों ने कालीबड़ी से लेकर शहीद भगत सिंह पार्क तक एक रैली भी निकाली। विद्यार्थियों ने शहीद-ए-आजम के नारे लगाते हुए उन्हें एक महान क्रांतिकारी बताया। शहीद भगत सिंह पार्क में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और समिति के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है। आज हम भगत सिंह की कुर्बानी की बदौलत ही आजाद देश भारत में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई और क्रांतिकारियों ने भी देश के लिए कुर्बानी दी है। लिहाजा ऐसे शहीदों को देश भुला नहीं सकता। इसी दौरान कई लघु नाटकों से शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

वहीं, समिति के मास्टर शिव नंदन, रविंद्र पठानिया ने अपने संबोधन में शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी को याद करना हर ¨हदोस्तानी का फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि हमें युवाओं को भी बताना होगा कि किस तरह भगत सिंह ने अपनी जवानी को देश के लिए न्योछावर कर दिया। ऐसे आयोजनों में भी हर वर्ग विशेषकर युवा वर्ग बढ़चढ़ कर भाग ले और ऐसे महान क्रांतिकारियों के बताए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे ले जाने में अपना योगदान दे। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूल प्रबंधकों के साथ-साथ विद्यार्थी मौजूद थे। अंत में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों को सम्मान भी दिया गया।

chat bot
आपका साथी