जिले में आठ पुलिस कर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता कठुआ कोरोना वायरस ने सोमवार को एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 12:20 AM (IST)
जिले में आठ पुलिस कर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित मिले
जिले में आठ पुलिस कर्मी समेत 12 नए कोरोना संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता, कठुआ: कोरोना वायरस ने सोमवार को एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। एक ही दिन में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें आठ पुलिस जवान शामिल हैं, जो आईआरपी की 19वीं बटालियन में तैनात हैं। इसके अलावा अन्य में एक थल्ल मल्हार बिलावर, टांडा राजबाग, सांधर बसोहली, राजबाग और एक अन्य पुलिस जवान शामिल है, जो कि पहले से ही पुलिस ट्रेनिग स्कूल में क्वारंटाइन है।

हालांकि, चार कोरोना संक्रमित अस्पताल से स्वस्थ होकर घरों को लौटे हैं। इसमें सैडा हीरानगर के माहित शर्मा और विपिन शर्मा, धोरसी कठुआ के महेंद्र सिंह एवं बनोहड़ महानपुर की पुष्पा देवी शामिल है। 12 नये मरीज आने से जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 227 पहुंच गया है। जबकि स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 156 तक पहुंच गया है। वहीं अब जिलें में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 71 पहुंच गई है। पाजिटिव पांच लोग पहले से ही क्वारंटाइन थे, और अन्य राज्यों इंदौर, मध्य प्रदेश, हरियाणा, मुंबई से लौटे हैं। इसी के साथ शहर में अब सामान्य जिदगी की रफ्तार से लोग काम भी करने लगे हैं। अब बिना कोई डर के बाजारों में लोग आ जा रहे हैं, लेकिन जिले में यात्री वाहन अभी भी नहीं चल रहे हैं। इससे अभी उतनी भीड़ नहीं है। अभी सिर्फ एक आध सरकारी बस कठुआ जम्मू रूट पर दौड़ रही है, लेकिन उसमें उतनी सवारी नहीं है।

जिले में अभी तक 31652 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है, जिसमें सोमवार को 408 लोगों का पूरे जिला में कोरोना टेस्ट हुआ। इसके अलावा जिले में 451 लोग प्रशासनिक एवं 1490 होम क्वारंटाइन है। बाक्स---

फोटो सहित-9

291 वाहनों से 1105 लोग लखनपुर पहुंचे।

जागरण संवाददाता, कठुआ: विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का अपने घरों को लौटने का क्रम लखनपुर से सड़क मार्ग से जारी रहा। इसी के चलते रविवार रात 8 बजे से सोमवार रात बजे तक कुल 267 वाहनों से 1105 लोगों ने लखनपुर से होकर प्रदेश में प्रवेश किया जो की 12 बसों एवं 279 हल्के वाहनों से विभिन्न राज्यों से लखनपुर पहुंचे। इसमें यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से लौटे लोगों का लखनपुर में पहुंचने पर स्क्रीनिग टेस्ट किया गया। इनमें शामिल कठुआ व आसपास के निवासियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया गया। उसके बाद अन्य जिलों के लोगों को विजयपुर ठंडी खूई तक जाने की अनुमति दी गई। इसमें सांबा, श्रीनगर, लद्दाख, रियासी, रामबन, राजौरी, जम्मू, ऊधमपुर कठुआ आदि जिलों के लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी