महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, रामकोट : उच्चापिंड इलाके में महिला से छेड़छाड़ करना मंदिर के पुजारी व एक अन्य युवक को महं

By Edited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 12:37 AM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 12:37 AM (IST)
महिला से छेड़छाड़ के 
आरोप में दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, रामकोट : उच्चापिंड इलाके में महिला से छेड़छाड़ करना मंदिर के पुजारी व एक अन्य युवक को महंगा पड़ गया। महिला को जबरन मंदिर से सटे कमरे में ले जाकर दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने के बाद लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने महिला को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाते हुए दोनों की धुनाई कर दी। बाद में आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उच्चापिंड के मोड़ा कैंटल निवासी महिला मंगलवार दोपहर घर का सामान लेने के लिए उच्चापिंड आई हुई थी। खरीदारी के बाद वह घर लौट रही थी कि रास्ते में शिव मंदिर के पुजारी अमरीश पुरी निवासी अंबाला, हरियाणा ने महिला को किसी काम से बुलाया और पुजारी के कहने पर मंदिर परिसर में चली गई। यहां किसी तरह से पुजारी उसे कमरे में ले गया और कमरे में पहले से ही मौजूद एक अन्य युवक राज कुमार निवासी सुनाल मजालता व पुजारी उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और महिला को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाने के बाद आरोपियों की धुनाई कर दी। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध बिलावर थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी