विभिन्न शैक्षिणक संस्थानों ने मनाया दीपावली का पर्व

संवाद सहयोगी, कठुआ : शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 01:11 AM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 01:11 AM (IST)
विभिन्न शैक्षिणक संस्थानों 
ने मनाया दीपावली का पर्व

संवाद सहयोगी, कठुआ : शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के लिटिल एंजल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगोलियां सजाईं और दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यार्थियों ने प्रदूषणरहित दिवाली का संदेश दिया। स्कूल की चेयरपर्सन रजनी खुल्लर की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों को इस महान पर्व की पौराणिकता के बारे में बताया और पटाखों से दूर रहने के लिए कहा। चेयरपर्सन ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ हमारी संस्कृति भी जरूरी है, ऐसे में स्कूल प्रबंधन बच्चों को शिक्षा के साथ ऐसे त्योहारों के बारे में भी अवगत करवाता है ताकि बच्चे अपनी संस्कृति से भी वाकिफ हो सकें। वहीं, नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में भी दीपावली के पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्राओं ने रंगोली बनाकर उनमें रंग बिरंगे रंग भरा। दीपावली के पर्व की सभी को मुबारकबाद दी। स्कूल प्रबंधक गंधर्व ¨सह काटल ने सभी को बधाई देते हुए दीपावली के महत्व के बारे में भी विद्याíथयों को बताया। इसी तरह से महावीर अकादमी हाई स्कूल गो¨वदसर मार्ग पर भी दीपावली के पर्व के चलते सफाई अभियान चलाया गया। ¨प्रसिपल प्रवीण कोसर ने बच्चों में मिठाईयां बांटते हुए सभी को पर्व की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी