जंगली जानवर कर रहे फसलों को बर्बाद

By Edited By: Publish:Mon, 21 Apr 2014 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Apr 2014 11:28 PM (IST)
जंगली जानवर कर रहे फसलों को बर्बाद

संवाद सहयोगी, चड़वाल : एक तरफ मौसम की बेरुखी किसानों की परेशानी बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ जंगली जानवर मुसीबत बने हैं। तरनाह नाले के किनारे इन दिनों नील गाय के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।

पथवाल इलाके के किसानों ने कहा कि जंगली जानवर उत्पात मचाकर फसलों को बरबाद कर रहे हैं। उन्हें नुकसान पहुंच रहा है। किसान विशन दास, देव राज, सुरेश कुमार बंसी लाल आदि ने बताया कि तरनाह नाले के किनारे उनकी जमीन में नील गाय फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन जंगली जानवरों को वन्य जीव क्षेत्रों में छोड़ना चाहिए, ताकि किसानों को समस्या से निजात मिल सके।

chat bot
आपका साथी