योगमय हुआ सांबा

जागरण न्यूज नेटवर्क, सांबा: विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला सांबा में विभिन्न स्थानों पर योग शिवि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 08:11 PM (IST)
योगमय हुआ सांबा
योगमय हुआ सांबा

जागरण न्यूज नेटवर्क, सांबा: विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला सांबा में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। सांबा के वीर भूमि पार्क, सरकारी डिग्री कॉलेज, सीमा सुरक्षा बल, ब्राह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सांबा शाखा द्वारा भी योग शिविर लगाया गया। वीर भूमि पार्क में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पंतजलि योग समिति द्वारा शिविर लगाया गया। इसमें डीसी राजेंद्र ¨सह तारा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके साथ-साथ कई प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर निलांबर डोगरा, स्नेहा ने योग के विभिन्न आसन करवाए। वहीं डिग्री कॉलेज सांबा में एमपी ¨सह ने योगासन करवाए। इस अवसर पर कॉलेज ¨प्रसिपल डॉ. जीएस रकवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया। वहीं सीमा सुरक्षा बल की 80वीं और 97वीं वाहिनी द्वारा भी शिविर लगाया गया। इसमें दोनों वाहनियों के कमांडेंट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला में विभिन्न जगहों पर लगे योग शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। योगाभ्यास का लिया संकल्प

रामगढ़ : विश्व योग दिवस उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र विजयपुर के गांव सलमेरी स्थित 'पहल' समाजिक संस्था ने योग शिविर लगाया। इसमें स्थानीय दूर-दराज गांवों के लोगों ने भाग लेकर योग शिक्षिका सुरेखा शर्मा से योग साधना के गुर सीखे। सुरेखा शर्मा ने कहा कि हमारा शरीर जिन पांच तत्वों से बना है, उन्हीं पांच तत्वों को शरीर की ताकत बनाए रखने के लिए योग ही एकमात्र उचित जरिया है। जिन शरीरिक रोगों के उपचार करने के लिए इंसान को दवाइयों का नियमित सेवन करना पडता है। अगर दवाइयों के नियंमित सेवन को त्याग कर योगा का नियमित इस्तेमाल किया जाए, तो ऐसा कोई रोग नहीं होगा, जिससे इंसान को छुटकारा नहीं मिलेगा। इस दौरान लोगों ने रोजाना योगाभ्यास करने का संकल्प भी लिया। बिश्नाह में भी हुआ योगाभ्यास

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : विश्व योग दिवस पर बिश्नाह का मुख्य कार्यक्रम ग्रीन व्यू पैलेस में हुआ। इसमें कई लोगों ने योग कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। सतीश भारती व नारायण दत्त शर्मा ने साधकों को योग की शिक्षा दी। इसमें शशिपाल, जगदीश, रितू शर्मा भी शामिल हुए। शिविर में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, राज ¨सह लंगेह, सुरजीत ¨सह, बाबू चिब आदि लोग भाग लेकर योगाभ्यास किया। पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने जो योग कि प्रथा चलाई थी जिसे अब बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कार्य किया कि अब घर-घर में योग हो रहा है और होना भी चाहिए क्योंकि इससे इंसान शारीरिक व दिमागी तौर पर तंदरुस्त रहता है।

chat bot
आपका साथी