आज मौसम में आएगा सुधार, खिली रहेगी धूप

पिछले 24 घंटों में राज्य भर में हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिराबट आई है। पिछले दो दिनों में ही तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम की अठखेलियां बेशक परेशान कर रही हैं लेकिन मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार लोग होली खिली धूप के बीच मना सकेंगे। वीरवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम की अठखेलियां जारी हैं। बुधवार पहले पहर से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पंथल रामबन हुए भूसंखलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। बाद में फंसी गाड़ियों को निकाला जा सका। राज्य में कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश और मैदानी क्षेत्रों में बादलों और सूर्यदेव की लुकाछिपी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 03:16 AM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 03:16 AM (IST)
आज मौसम में आएगा सुधार, खिली रहेगी धूप
आज मौसम में आएगा सुधार, खिली रहेगी धूप

जागरण संवाददाता, जम्मू : पिछले 24 घंटों में राज्य भर में हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में ही तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम की अठखेलियां बेशक परेशान कर रही हैं, लेकिन मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोग होली खिली धूप के बीच मना सकेंगे। वीरवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम की अठखेलियां जारी हैं। बुधवार पहले पहर से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते रामबन जिले के पंतिहाल में हुए भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। बाद में फंसी गाड़ियों को निकाला जा सका। राज्य में कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश और मैदानी क्षेत्रों में बादलों और सूर्यदेव की लुकाछिपी जारी रही। एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे रामबन जेएस जौहर ने कहा कि खराब मौसम की वजह से पंतिहाल सहित अन्य जगहों पर पहाड़ों से पत्थर गिरते रहे, जिस वजह से हाईवे कई बार कुछ समय के लिए बंद हुआ, मगर जल्द ही उसे खोलकर यातायात बहाल कर दिया गया।

उधर, ताजा बर्फबारी के बाद लद्दाख-श्रीनगर मार्ग और मुगल रोड को खोलने के लिए चल रहा काम प्रभावित हुआ है। इन मार्गो के अब जल्द खुलने की संभावना नहीं है।

जम्मू संभाग में भद्रवाह में सबसे ज्यादा 19.4 एमएम बारिश हुई। कटड़ा में 17.4 एमएम, बटोत में 18.8 एमएम, बनिहाल में 21.8, श्रीनगर में 38.4, काजीगुंड में 23.2, पहलगाम में 15.3 एमएम, कुर्कनाग में 9.4 और गुलमर्ग में 22.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान इस प्रकार रहा :

अधिकतम न्यूनतम

जम्मू 25.6 12.4

बनिहाल 10.1 3.9

बटोत 9.0 5.1

कटड़ा 19.6 10.0

भद्रवाह 7.0 5.8

श्रीनगर 5.2 2.4

गुलमर्ग 4.6 -2.0

काजीगुंड 4.6 3.7

पहलगाम 4.2 -1.6

कुपवाड़ा 4.6 1.3

लेह 9.5 -3.6

कारगिल 10.0 -8.4

chat bot
आपका साथी