Jammu: ठिठुरन से बचाने को गरीबों व जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े

कड़ाके की ठंड में राहत प्रदान करते हुए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने भारत सेवाश्रम संघ के प्रभारी स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज के साथ मिलकर गरीब व जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़े वितरित किए। कंपा देने वाली सर्दी में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आने की अपील की।

By VikasEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 11:46 AM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 11:46 AM (IST)
Jammu: ठिठुरन से बचाने को गरीबों व जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता गांव कोटला में गर्म कपड़े वितरित करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता : कड़ाके की ठंड में राहत प्रदान करते हुए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने भारत सेवाश्रम संघ के प्रभारी स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज के साथ मिलकर गरीब व जरूरतमंद लोगों में गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने अन्य संगठनों से भी कंपा देने वाली इस सर्दी में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आने की अपील की।

संघ ने नगरोटा के गांव कोटला में पहुंच कर टीम ने मेयर के साथ यहां गरीब व जरूरतमंद लोगों में जैकेटें बांटी। मेयर ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर भारत समेत जम्मू-कश्मीर में भी इस समय ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए मुश्किल हो रही है। संघ ने 500 जैकेटें लाकर इन लोगों में बांटने की प्रक्रिया शुरू की।

वहीं स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज ने कहा कि संघ मानवता की सेवा में कार्यरत है। समाज के पिछड़े व गरीब तपके के लिए काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संघ ने 50 हजार गर्म कपड़ों को बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सर्दियों के अलावा गर्मियों में गरीब व जरूरतमंद लोगों के कपड़े बांटे जाएगे। उन्होंने कहा कि संघ गरीब बच्चों के लिए स्कूल भी चला रहा है जिसमें मिड-डे मील भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं संघ अमरनाथ यात्रियों के लिए हर साल स्टाल भी लगाता है। इस मौके पर समाज सेवक अश्विनी कोतवाल, भाजपा महिला मोर्चा की उपप्रधान कमला गुप्ता भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी