एमएलसी बने तसद्दुक मुफ्ती अंद्राबी का त्यागपत्र मंजूर

राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू कश्मीर विधान परिषद में खाली हुई सीट के लिए तसद्दुक मुफ्ती को नामित कर दिया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 23 Dec 2017 03:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Dec 2017 03:07 PM (IST)
एमएलसी बने तसद्दुक मुफ्ती अंद्राबी का त्यागपत्र मंजूर
एमएलसी बने तसद्दुक मुफ्ती अंद्राबी का त्यागपत्र मंजूर

जम्मू्, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के छोटे भाई तसद्दुक मुफ्ती विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) बन गए हैं। कुछ दिन पहले राज्यपाल एनएन वोहरा ने तसद्दुक मुफ्ती को एमएलसी के रूप में नामांकित करने के सरकार के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए वापस कर दिया था। उसके बाद सरकार ने प्रस्ताव को फिर से भेज कर आपत्ति पर जवाब दिया। इसके बाद शुक्रवार को राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू कश्मीर विधान परिषद में खाली हुई सीट के लिए तसद्दुक मुफ्ती को नामित कर दिया है। इसके साथ ही राज्यपाल ने हज और आकाफ मंत्री सैयद फारूक अंद्राबी का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है।

अंद्राबी ने गत वीरवार को मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया था। अंद्राबी मुख्यमंत्री के मौसा हैं। बताया जा रहा है कि अंद्राबी को मंत्रिमंडल से बाहर करके तसद्दुक मुफ्ती को पर्यटन मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सात सदस्यों को एमएलसी बनाने के लिए नामित करने की सिफारिश की थी, जिसे न्यायालय में चुनौती दी गई थी। सूत्र बताते हैं कि राज्यपाल ने तसद्दुक को नामित करने वाले प्रस्ताव को वापस करते हुए कहा था कि 2015 में नामित करने के प्रस्ताव पर मामले उच्च न्यायालय में लंबित हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इसपर सफाई दी कि यह मामला उन मामलों से अलग है।

chat bot
आपका साथी