वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह : चेतन चौहान बोले, खिलाड़ियों को मैदान में पहुंचाने वाले अभिभावक पूज्यनीय

क्रीड़ा भारती जम्मू-कश्मीर द्वारा नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के अभिभावकों को रविवार को वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के खेलमंत्री चेतन चौहान काे सम्मानित किया

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 10:40 AM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 05:54 PM (IST)
वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह : चेतन चौहान बोले, खिलाड़ियों को मैदान में पहुंचाने वाले अभिभावक पूज्यनीय
वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह : चेतन चौहान बोले, खिलाड़ियों को मैदान में पहुंचाने वाले अभिभावक पूज्यनीय

जम्मू, जागरण संवाददाता । क्रीड़ा भारती जम्मू-कश्मीर द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करने वाले 14 खिलाड़ियों के अभिभावकों को रविवार को वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह में पूर्व क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश के खेलमंत्री चेतन चौहान ने स्मृति चिन्ह और माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

1992 में अस्तित्व में आई क्रीड़ा भारती की स्थापना की गई। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया हिट इंडिया के तहत राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करना है। वीर माता जीजाबाई सम्मान समारोह में 14 चयनित खिलाड़ियों के अभिभावक विशेष रूप से उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।

भारतीय विद्या मंदिर स्कूल कांप्लेक्स अंबफला में आयोजित समारोह में मौजूद खिलाड़ियों के अभिभावकों को चेतन चौहान ने विशेष रूप से मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि मैदान में खिलाड़ियों को पहुंचाने में मां-बाप की अहम भूमिका होती है। खिलाड़ियों को तो सम्मानित किया जाता है लेकिन उनके पीछे सफलता का हाथ उनके अभिभावकों का होता है जिन्हें सम्मानित करना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज के सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के अभिभावक बधाई के पात्र हैं।

इससे पहले क्रीड़ा भारती जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने आए सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खेलमंत्री का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती भविष्य में भी खिलाड़ियों के अभिभावकों को सम्मानित करेगी। अगर किसी कारणवश कोई खिलाड़ी इस सम्मान समारोह की सूची में शामिल नहीं हो सके हैं तो अगले कार्यक्रम में सभी को उचित सम्मान मिलेगा।

खिलाड़ियों के नाम              खेल                उपलब्धि अरुण मल्होत्रा          फुटबॉल          सैफ गेम्स के पदक विजेता सकलेन तारिक         वॉलीबॉल         अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राकेश कुमार            तीरंदाज         2020 ओलंपिक के लिए चयनित कुमारी निशा              तीरंदाज        राष्ट्रीय खेलों की रजत एवं कांस्य पदक विजेता श्वेता ठाकुर             जूडो              वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स शिवानी चाढ़क         स्पोर्ट क्लाइंबिंग  एशियन एवं एशिया कप के लिए चयनित वासु सपोलिया         एथलीट            जूनियर नेशनल एथलेटिक के पदक विजेता द्विवम गुप्ता              बैडमिंटन         स्टेट चैंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभागिता जोश पाल सिंह         रोलर स्केटिंग   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता अजमत बीबी           कराटे              कामनवेल्थ खेलों की कांस्य पदक विजेता मीनल गुप्ता             चेस               अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मान सिंह               बॉक्सर             उदीयमान खिलाड़ी पंकज मल्होत्रा        खो-खो             अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में प्रतिभागिता श्रेया गुप्ता            फेंसिंग              अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता

chat bot
आपका साथी