निर्धारित समय से चार मिनट पहले जम्मू पहुंची वंदे भारत

जम्मू जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन कटड़ा के लिए रवाना हो गई। कटड़ा से उसे तीन बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे तीन अक्टूबर से लगातार नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चलाने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 09:22 AM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:35 AM (IST)
निर्धारित समय से चार मिनट पहले जम्मू पहुंची वंदे भारत
निर्धारित समय से चार मिनट पहले जम्मू पहुंची वंदे भारत

जागरण संवाददाता, जम्मू : पहली बार नई दिल्ली से कटड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार मिनट पहले रेलवे स्टेशन जम्मू पहुंच गई। नई दिल्ली से शनिवार सुबह छह बजे चली ट्रेन दोपहर 12:34 मिनट पर ही जम्मू पहुंच गई जबकि ट्रेन को 12:38 मिनट पर पहुंचाना था। नई दिल्ली -कटड़ा के बीच चलने जा रही वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल हुआ, जो सफल रहा।

इस ट्रेन के साथ जम्मू पहुंचे इलेक्ट्रिक इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते में मौसम खराब व बारिश तेज थी, लेकिन बावजूद इसके ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार मिनट पहले जम्मू पहुंच गई। अगर मौसम साफ होता तो शायद इससे भी कम समय लगता। जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन कटड़ा के लिए रवाना हो गई। कटड़ा से उसे तीन बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे तीन अक्टूबर से लगातार नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चलाने जा रहा है। इस ट्रेन को नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सौगात के रूप में देखा जा रहा है। नई दिल्ली से चलने के बाद ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना के बाद सीधे जम्मू आकर रुकेगी और यहां से सीधे कटड़ा के लिए रवाना होगी। मंगलवार को छोड़ यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को दूसरे ट्रायल के दौरान कुछ रेलवे कर्मचारी ही ट्रेन के साथ आए थे, जबकि यात्रियों के लिए ट्रेन तीन अक्टूबर से ही चलेगी। जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही वहां मौजूद कई लोगों ने उसके साथ सेल्फियां भी लीं। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस का 22 जुलाई को नई दिल्ली-कटड़ा के बीच ट्रायल हुआ था।

-----------

जम्मू से भी स्टाफ हुआ रवाना

जम्मू रेलवे स्टेशन से जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटड़ा के लिए रवाना हुई तो उसके साथ जम्मू रेलवे स्टेशन के कुछ रेलवे कर्मी भी रवाना हुए। इनमें रेलवे गार्ड रामपाल भी शामिल थे, जो ट्रेन के पहले ट्रायल रन में भी जम्मू से कटड़ा के लिए रवाना हुए थे। जम्मू रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन कटड़ा के लिए रवाना हुई तो स्टेशन में मौजूद लोग भी उसे उत्सुकता से जाते हुए देख रहे थे। वहीं ट्रेन के साथ चल रहे रेलवे कर्मी भी इसे ऐतिहासिक पल बता रहे थे। उनका कहना था कि वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि वे इस हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल रन का हिस्सा बने हैं। इस ट्रेन में दो श्रेणी है, एक एक्जीक्यूटिव, जिसका किराया 3000 और दूसरा एसी चेयर है, इसका किराया 1500 है। आधुनिक सुविधाओं से लैस और हाई स्पीड इस ट्रेन में सफर करने की इच्छा रखने वाले भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी