पैदल यात्रा मां वैष्णो देवी दरबार के लिए रवाना

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : कस्बे के गांव कृष्णा नगर से हर साल की तरह शनिवार को गांव क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:19 PM (IST)
पैदल यात्रा मां वैष्णो देवी दरबार के लिए रवाना
पैदल यात्रा मां वैष्णो देवी दरबार के लिए रवाना

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : कस्बे के गांव कृष्णा नगर से हर साल की तरह शनिवार को गांव की दुर्गा भजन अंजान बाल मंडली की ओर से वैष्णो माता के दरबार में माता का पवित्र झंडा चढ़ाने के लिए 33वीं पैदल यात्रा कटड़ा के लिए रवाना हुई। इस मौके पर मंडली के प्रधान रमेश कुमार की देखरेख में निकाली गई पैदल यात्रा के दौरान माता के पवित्र झंडे को सारे गांव में घुमाया गया। लोगों ने माता की पवित्र ज्योति के दर्शन किए और घर में सुख-समृद्धि की कामना की। मंडली के प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि वह लगातार पिछले 32 साल से माता वैष्णो देवी के दरबार तक पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। इस तरह की यात्रा का एक ही मकसद है कि माता रानी की कृपा समस्त ग्रामवासियों पर बनी रहे। राज्य में अमन शांति व समाज के लोगों में आपसी भाईचारा और मजबूत हो, इसी कामना के साथ वे लगातार 32 साल से मां वैष्णो के दरबार तक पैदल ही गांव के अन्य लोगों के साथ माता का पवित्र झंडा चढ़ाने के लिए दरबार में जाते हैं। माता रानी लोगों की मुरादें पूरी करती हैं। पैदल यात्रा का ही परिणाम है कि जबसे गांव बसा है लोगों में भाईचारा बना हुआ है। सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर गांव में रहते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मंडली के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी