वैष्णो देवी में अब रोज नौ घंटे हो सकेंगे प्राचीन गुफा के दर्शन

इस गुफा के दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले हर भक्त की इच्छा इस गुफा के दर्शन करने की भी रहती है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 10:18 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 04:59 PM (IST)
वैष्णो देवी में अब रोज नौ घंटे हो सकेंगे प्राचीन गुफा के दर्शन
वैष्णो देवी में अब रोज नौ घंटे हो सकेंगे प्राचीन गुफा के दर्शन

कटड़ा, [संवाद सहयोगी]  देशभर से आ रहे श्रद्धालु पूरे जोश के साथ मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा से मां के दर्शन करने का आनंद उठा रहे हैं। वहीं, श्रद्धालु आद्कुंवारी में गर्भ जून की गुफा के भी दर्शन कर रहे हैं। सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार तड़के चार बजे तक प्राचीन गुफा भक्तों के लिए खुली रही। इसके बाद दिव्य आरती के चलते गुफा को बंद कर दिया गया। आरती संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह नौ बजे प्राचीन गुफा को फिर से खोल दिया गया और इसके बाद दोपहर बाद तीन बजे तक यह दर्शनों के लिए खुली रही।

एसडीएम भवन जगदीश ने कहा कि बोर्ड प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि फरवरी के अंत तक उक्त निर्धारित समय में रोज प्राचीन गुफा भक्तों के लिए खोली जा सके। इससे भक्तों को 24 घंटे में करीब 9 घंटे दर्शन का लाभ मिल सकेगा।

वहीं, आद्कुंवारी में गर्भजून के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। मां वैष्णो के दर्शनों की तरह गर्भ जून भी भक्तों के दर्शन के लिए दिन-रात खुला रहता है। सुबह और शाम को आरती के समय गर्भ जून गुफा को दो-दो घंटे के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जाता है। सभी श्रद्धालुओं को गर्भ जून गुफा का दर्शन हो सके, इसके लिए बोर्ड प्रशासन द्वारा नि:शुल्क टोकन देकर ग्रुप अलाट किया जाता है।

पौराणिक कथा के मुताबिक मां वैष्णो देवी ने गर्भ जून गुफा में नौ माह तक तप किया था। इस गुफा के दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले हर भक्त की इच्छा इस गुफा के दर्शन करने की भी रहती है। मौजूदा समय में यात्रियों की संख्या में गिरावट होने के कारण श्रद्धालुओं को मात्र एक से दो घंटे के इंतजार में ही गुफा के दर्शन हो रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी