अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

संवाद सहयोगी मीरां साहिब कस्बे के गांव गाजीपुर कुलियां के पास सड़क पर अज्ञात वाहन की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 06:04 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:15 AM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : कस्बे के गांव गाजीपुर कुलियां के पास सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया। घायलों की पहचान अशोक कुमार, सुरजीत कुमार दोनो निवासी खेपड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों लोग बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मीरां साहिब की ओर आ रहे थे। इसी बीच गाजीपुर कुलियां के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों बीच सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को बीच सड़क से हटाया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी