लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने का विश्वास दिला दिल्ली लौटे पर्यटन मंत्री

राज्य ब्यूरो जम्मू लद्दाख के पर्यटन को विश्व के मानचित्र पर लाकर क्षेत्र का आर्थिक विकास करने का विश्वास दिलाकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार को दिल्ली लौट गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 08:27 AM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 08:27 AM (IST)
लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने का विश्वास दिला दिल्ली लौटे पर्यटन मंत्री
लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने का विश्वास दिला दिल्ली लौटे पर्यटन मंत्री

राज्य ब्यूरो, जम्मू : लद्दाख के पर्यटन को विश्व के मानचित्र पर लाकर क्षेत्र का आर्थिक विकास करने का विश्वास दिलाकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार को दिल्ली लौट गए।

केंद्रीय मंत्री दिल्ली में मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लद्दाख के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाएंगे। पर्यटन मंत्रालय की टीम तीन सितंबर से लद्दाख में डेरा डालकर लेह व कारगिल में पर्यटन को बढ़ावा देने के विकल्प तलाश रही है। पर्यटन मंत्रालय जम्मू कश्मीर के हालात खराब होने का हवाला देकर पर्यटकों को यहां न आने के निर्देश देने वाले देशों को लिखेगा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे पर्यटकों को खतरा हो।

पर्यटन मंत्री लेह में थ्री इडियट फिल्म के प्रेरणास्रोत मैकेनिकल इंजीनियर सोनम वांगचुक से भी मिले। इस दौरान लद्दाख में पर्यटन व शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरतों के साथ स्थानीय विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए वांगचुक के स्टूडेंट, एजुकेशनल व कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख के योगदान पर भी चर्चा हुई।

वांगचुक लेह में स्कूल के बच्चों को विज्ञान से अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए तैयार कर रहे हैं। थ्री इडियट के रेंचों का किरदार वांगचुक से प्रेरित है। वांगचुक से भेंट करने के बाद पर्यटन मंत्री ने ट्वीटर पर लिखा कि हमारे पास स्थानीय विज्ञान रोजमर्रा की परेशानियों का समाधान करने में सक्षम है, लेकिन हमने आधुनिकता के मोह में इसकी उपेक्षा की है। लेह से निकलते समय स्थानीय विज्ञान को जीवित रखने वाले सोनम वांगचुक से भेंट हुई।

लद्दाख दौरे के दौरान पर्यटन मंत्री क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू हुए। लद्दाख निवासियों के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट कर उनकी आकांक्षाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ पर्यटन मंत्री लेह के कई ऐतिहासिक मठों में भी गए।

chat bot
आपका साथी