रबी फसल के लिए समय पर बीज और पौधों की उपलब्धता जरूरी, तैयारी में जुटे किसान

किसानों ने बागवानी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से कहा है कि किसानों को समय पर बीज व पौधों की उपलब्धता कराई जानी चाहिए। इस बार देरी से पौधे बीज की उपलब्धता सहन नहीं होगी। किसानों को समय पर बीज मिलेंगे तो ही किसान सुगमता से खेती कर पाएगा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 04:21 PM (IST)
रबी फसल के लिए समय पर बीज और पौधों की उपलब्धता जरूरी, तैयारी में जुटे किसान
सितंबर माह शुरू होते ही जम्मू में पालक, गोभी, मूली, गाजर, गांठ गोभी लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

जम्मू, जागरण संवाददाता : रबी सीजन अब शुरू होने को है। इस समय में सब्जियां लगाई जाएंगी। अक्टूबर में गेहूं की बिजाई का सीजन भी अक्टूबर माह में कंडी इलाकों में शुरू हो जाएगा। वहीं इसी दौरान स्ट्राबेरी की खेती की जानी है। इसको लेकर किसानों ने बागवानी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से कहा है कि किसानों को समय पर बीज व पौधों की उपलब्धता कराई जानी चाहिए। इस बार देरी से पौधे, बीज की उपलब्धता सहन नहीं होगी। किसानों को समय पर बीज मिलेंगे तो ही किसान सुगमता से खेती कर पाएगा।

सितंबर माह शुरू होते ही जम्मू में पालक, गोभी, मूली, गाजर, गांठ गोभी लगाने का काम शुरू हो जाएगा। जम्मू के मढ़ ब्लाक, अरनिया, बिश्नाह, सतवारी में बढ़चढ़ कर सब्जियां लगती हैं। इसके बीज सब्सिडी पर मिलने चाहिए और समय से पहले ही बीज केंद्रों पर पहुंच जाने चाहिए। उन्नत किसान कुलभूषण खजुरिया ने कहा कि मौसम अब बदलाव की ओर है। अगले माह मौसम में कुछ नरमी आ जाएगी और तब सब्जियां लगाई लाएंगी।

जम्मू में यह सीजन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि जमकर सब्जियों की खेती होती है जो कि किसानों की आमदनी बढ़ाती है। इसलिए किसानों को इन दिनों का बेसब्री से इंतजार होता है। इसलिए विभाग को यह ख्याल जरूर होना चाहिए कि समय पर खाद, बीज, पानी की किसानों के लिए उपलब्धता बन सके। वहीं किसान चौधरी प्रकाश ने कहा कि धान की फसल अब तैयार हो रही है और बहुत जल्द यह पकने लगेगी, लेकिन हर बाद धान खरीद केंद्र देरी से, खुलते हैं व किसानों को इसका नुकसान होता है।

इसलिए यह केंद्र समय पर खुलने चाहिए ताकि किसानों को व्यापारियों के पास सस्ते में धान बचने नहीं जाना पड़े। किसान अश्वनी शर्मा का कहना है कि मढ़ ब्लाक सब्जियों की खेती के लिए जाना जाता है। यहां किसान खेती तैयारी में जुटने लगे हैं। हम भी जम्मू-कश्मीर किसान सलाहकार बोर्ड से गुजारिश करेंगे कि इस बात को यकीनी बनाया जाए कि हर किसान को समय पर बीज प्राप्त हों।

chat bot
आपका साथी