Jammu Kashmir Weather : जम्मू कश्मीर में आज से 30 मई तक आंधी और तेज बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather Update श्रीनगर में जहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री पहलगाम में 10.3 और गुलमर्ग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं जम्मू का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा। यहां लोगों को पसीने निकालने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 12:23 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 12:40 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : जम्मू कश्मीर में आज से 30 मई तक आंधी और तेज बारिश के आसार
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम 13.6 डिग्री रहा है।

श्रीनगर, जेएनएन : जम्मू कश्मीर में मौसम का उतार चढ़ाव जारी हैं। मौसम विभाग ने आज शनिवार को जम्मू व कश्मीर के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को भी कश्मीर में दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। जबकि जम्मू में मौसम गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश व ओलावृष्टि के बाद कश्मीर घाटी में मौसम काफी बेहतर रहा। श्रीनगर में जहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, पहलगाम में 10.3 और गुलमर्ग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा। यहां लोगों को पसीने निकालने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर तक श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में धूप छाई थी। दोपहर बाद फिर से अधिकांश इलाकों में पहले तेज आंधी और बारिश हुई। उत्तरी, मध्य व दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे फलों व सब्जियों को नुकसान हुआ। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम 13.6 डिग्री रहा है। 

प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति : जम्मू पावर डिस्ट्रिब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर ने सूचित किया है कि कुलियां, बडियाल, कदयाल सिंबल, सिंबल मोड़, माखनपुर, ताली मोड़, दरसोपुर, सुंदरपुर, सतरायण, चकरोई, एमईएस (मालपुर), शीतली, सिद्धड़ा, बमियाल, एमईएस नगरोटा, पीएचई शीतली और आसपास के इलाके में 28 मई को सुबह 7 बजे से 11 बजे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह 28 मई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अरनास, धर्मारी, महोर, सरह बग्गा, रांसू और ददुआ की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कठुआ, महानपुर, सेवा, एचईपी, सांबा, बिलावर, घाटी, हीरानगर सहित औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे ट्रैक्शन आपूर्ति मनवाल और आसपास के क्षेत्रों में 29 मई को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं कठुआ के बीबी इंडस्ट्री, मीन, दशाल और दरनी में 29 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह 28, 30 मई और 02 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वंखा मोड़, रख जंग, झांग और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

chat bot
आपका साथी