ठेकेदारों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने ठेकेदारों के फर्जी सरकारी पंजीकृत कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपितों में डोडा के नजीर अहमद जरगर रामबन जिले के बनिहाल निवासी गुलाम मोहम्मद शाह और अनंतनाग के पीर मुश्ताक अहमद शामिल हैं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 06:25 PM (IST)
ठेकेदारों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
ठेकेदारों के फर्जी सरकारी पंजीकृत कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : क्राइम ब्रांच जम्मू ने ठेकेदारों के फर्जी सरकारी पंजीकृत कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों में डोडा के नजीर अहमद जरगर, रामबन जिले के बनिहाल निवासी गुलाम मोहम्मद शाह और अनंतनाग के पीर मुश्ताक अहमद शामिल हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन से क्राइम ब्रांच की टीम जम्मू, बनिहाल, डोडा और अनंतनाग में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। आखिरकार सफलता मिली।

क्राइम ब्रांच प्रवक्ता के अनुसार उन्हें शिकायत मिली कि कुछ लोग ठेकेदारों के फर्जी पंजीकृत कार्ड बना रहे हैं। उसी के आधार पर ये ठेकेदार सरकारी निर्माण कार्यों के विभिन्न ठेके हासिल कर रहे हैं। इस तरह फर्जीवाड़ा कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने कई सबूत जुटाए। दस्तावेजों की जांच की। जिसके बाद इन आरोपों के नाम सामने आया था। क्राइम राज ने पूछताछ के दौरान इन आरोपों को बुलाया था, लेकिन वे जांच में सहयोग नहीं कर रही थे। लगातार क्राइम ब्रांच अधिकारियों को गच्चा देकर आरोपित अपना स्थान बदल रहे थे। इसके बाद इन आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों का गठन किया गया जिन्होंने कई स्थानों पर दबिश दी।

क्या है मामला : डोडा के एक ठेकेदार शादी लाल ने क्राइम राज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ लोगों ने उन्हें ठेकेदारी का कार्ड उपलब्ध करवाया था। यह कार्ड चीफ इंजीनियर इरिगेशन एंड फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट कश्मीर के कार्यालय से जारी किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें पता चला था कि ये कार्ड फर्जी हैं। उसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब क्राइम ब्रांच कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी