मिस इंडिया एफबीबी में भाग लेंगी जम्मू की तीन सुंदरियां

मिस इंडिया एफबीबी सौंदर्य प्रतियोगिता में जम्मू की तीन सुंदरियों का चयन हुआ। रविवार को जम्मू में इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन हुए, जिसमें अस्सी युवतियों ने भाग लिया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 12:23 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 01:05 PM (IST)
मिस इंडिया एफबीबी में भाग लेंगी जम्मू की तीन सुंदरियां
मिस इंडिया एफबीबी में भाग लेंगी जम्मू की तीन सुंदरियां

जम्मू, जागरण संवाददाता। मिस इंडिया एफबीबी सौंदर्य प्रतियोगिता में जम्मू की तीन सुंदरियों का चयन हुआ। रविवार को जम्मू में इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन हुए, जिसमें अस्सी युवतियों ने भाग लिया।

रविवार को जम्मू में आयोजित हुए ऑडिशन में चयनित तीन युवतियां समरीन कौर, मल्लिका कपूर व दीपशिखा शर्मा मिस इंडिया एफबीबी प्रतियोगिता के नॉर्थ जोनल क्राउनिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसका आयोजन 12 अप्रैल को दिल्ली में होने जा रहा है। नॉर्थ जोनल प्रतियोगिता में आठ राज्यों मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व दिल्ली की सुंदरियां भाग लेंगी।

जम्मू में आयोजित हुए ऑडिशन में मिस इंडिया रनर अप सना दुआ ने जज की भूमिका निभाई और उन्होंने चयनित युवतियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुंबई में आयोजित होगा, जिसमें देश के तीस राज्यों की सुंदरियां भाग लेंगी।

वहीं, चयनित हुई युवतियों को दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे प्रतियोगिता के फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। वहीं, सना दुआ ने इस मौके पर भाग लेनी वाली युवतियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मॉडलिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में आने वाले युवा पहले खुद को तैयार करें ताकि उन्हें सफलता आसानी से मिल सके।

chat bot
आपका साथी