Jammu Kashmir Weather: कम बारिश कर रही बेहाल, आगे भी आसार नहीं

अभी तक जम्मू में मानसून की बारिश सामान्य से 224 एमएम कम हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 11:11 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 11:11 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: कम बारिश कर रही बेहाल, आगे भी आसार नहीं
Jammu Kashmir Weather: कम बारिश कर रही बेहाल, आगे भी आसार नहीं

जम्मू, जागरण संवाददाता : बरसात समाप्त होने को है। लेकिन अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार बना हुआ है। किसानों को फसल की चिंता सता रही है तो आम आदमी को उमस परेशान बेहाल कर रही है। अमूमन सावन महीने में जम्मू में सबसे ज्यादा बारिश हुआ करती थी लेकिन इस वर्ष सावन के महीने में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई।

अभी तक जम्मू में मानसून की बारिश सामान्य से 224 एमएम कम हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है। अक्सर जम्मू में जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती थी। इस वर्ष जुलाई में मात्र 154.6 एमएम बारिश हुई। इस महीने सामान्य बारिश 331.4 एमएम होती है। जून में भी इस वर्ष बहुत कम बारिश हुई। जून की सामान्य बारिश 87.5 एमएम है लेकिन इस वर्ष 58.6 एमएम बारिश ही हुई है। अगस्त महीने में भी अभी तक सामान्य से कम बारिश ही हुई है। सामान्य बारिश 71.2 एमएम है जबकि अभी तक 53 एमएम बारिश ही दर्ज की गई है। जुलाई के अंत तक सामान्य से 224 एमएम कम बारिश हुई है।

आईएमडी से प्राप्त विस्तारित रेंज पूर्वानुमान के अनुसार अभी आगे भी बारिश नाम मात्र ही होगी। 15 अगस्त तक बारिश सामान्य से कम ही रहेगी। 5 से 11 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 59 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं 9 से 15 अगस्त तक 40.8 प्रतिशत बारिश की संभावना है। शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छाए लेकिन हल्की बारिश के साथ ही बादल निकल गए। बादलों को देखते हुए झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। सुबह की हल्की बारिश के बावजूद गर्मी ने पसीने से बेहाल किया। हालांकि तापमान में गिरावट आई लेकिन उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 88 प्रतिशत रही।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान जम्मू से भी ज्यादा 35.4, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 30.8, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 29.3, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 27.0, न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 28.0, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी